-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस पर प्रासरित होने वाले पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजीव सेठ (Sanjeev Seth) विशंभर माहेश्वरी का किरदार निभाते हैं। उनकी शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस (Resham Tipnis) से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। आइए जानें दोनों अब किसके साथ रिलेशनशिप में हैं।
-
संजीव सेठ और रेशम टिपनिस की शादी साल 1993 में हुई थी। शादी के 11 साल बाद 2004 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
-
रेशम से तलाक के बाद संजीव सेठ ने ये रिश्ता क्या कहलाता है की अपनी कोएक्ट्रेस लता सभरवाल संग 2011 में शादी रचा ली।
-
रेशम टिपनिस ने तलाक के बाद शादी तो नहीं की लेकिन पिछले करीब 5 साल से वह लिवइन रिलेशनशिप में रह रही हैं।
-
रेशम टिपनिस के बॉयफ्रेंड का नाम संदेश कीर्तिकर है। संदेश बिजनेसमैन हैं।
-
रेशम अकसर संदेश के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैैं।
-
Photos: Social Media
