-
साल में एक बार लगभग हर कोई कहीं न कहीं घूमने जरूर जाता है। लोग अपनी जेब के हिसाब से घूमने के लिए डेस्टिनेशन चुनते हैं। कई देश तो किसी को विदेशो में यात्रा करना पसंद है। साल 2024 में उन शहरों की लिस्ट सामने आई है जो यात्रा करने के लिए सबसे किफायती हैं। यहां ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं। इसमें टॉप पर इंडिया का एक शहर है। (Photo: Pexels)
-
10. माराकेच: यात्रा के लिए दुनिया का 10वां सबसे किफायती शहर मोरक्को का माराकेच है। (Photo: Pexels)
-
9. रियो डी जनेरियो: घूमने के लिए दुनिया के 10 किफायती शहरों की लिस्ट में ब्राजील का रियो डी जनेरियो 9वें स्थान पर है। (Photo: Pexels)
-
8. कोह समुई: थाईलैंड के इस शहर में घूमने के लिए बीच, झरने, बुद्धा गार्डन, मंदिर और कई जगहें हैं। (Photo: Pexels)
-
अयुथ्या: इस शहर को थाईलैंड का अयोध्या कहा जाता है। यहां के लोगों में भगवान श्रीराम की आस्था बहुत गहरी है साथ ही भगवान राम को अपना आदर्श भी मानते हैं। थाईलैंड के अयोध्या नगरी में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शंकर के मंदिर हैं। (Photo: Pexels)
-
6. इस्तांबुल: तुर्की का शहर इस्तांबुल छठवें स्थान पर है। इस्तांबुल में हागिया सोफिया, डोलमाबाचे पैलेस, ग्रैंड बाज़ार, नीली मस्जिद, सुल्तान अहमेट स्क्वायर, मसाला बाज़ार, ओल्ड सीटी, तोपकापी पैलेस और द गोल्डन हॉर्न घूमने के लिए टूरिस्टों के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। (Photo: Pexels)
-
5. चियांग राय: थाईलैंड का ये शहर भी काफी सस्ता है जहां लोग हर साल घूमने आते हैं। यहां रहने और खाने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। (Photo: Pexels)
-
4. काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा भी घूमने के लिए 2024 में सबसे सस्ती जगहों पर से चौथे स्थान पर है। यहां हर साल लोग द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा, मिस्र की सभ्यता का राष्ट्रीय संग्रहालय, खान अल खलीली और मोएज़ स्ट्रीट, नील फेलुक्का और काहिरा सिटाडेल देखने लाखों यात्री आते हैं। (Photo: Pexels)
-
3. हनोई: यह शहर वियतनाम में है। हर साल यहां हनोई ओपेरा हाउस, हो ची मिन्ह मकबरा, टेंपल ऑफ लिटरेचर, वियतनामी महिला संग्रहालय, फ्रेंच क्वार्टर और होआन कीम झील घूमने लाखों टूरिस्ट आते हैं। (Photo: Pexels)
-
2. क्राबी: दूसरे स्थान पर थाईलैंड का शहर क्राबी है। यहां आप रायले बीच और गुफाएं, क्राबी टाउन, फी फी द्वीप, कोह लांता, चार द्वीप और एओ नांग बीच जैसे जगह पर घूमने जा सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
1. नई दिल्ली: टॉप पर देश की राजधानी नई दिल्ली है जहां घूमने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं। यहां लोटस टेंपल, इंडिया गेट, लोदी गार्डन, कुतुब मीनार, लाल किला, राजघाट से लेकर कई और जगहों पर हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। खाने पीने के मामले में भी दिल्ली काफी सस्ता शहर है। (Photo: Pexels)
-
बता दें कि, वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने मेकमायट्रिप के हवाले से 2024 में घूमने के लिए दुनिया के इन 10 सबसे किफायती शहरों की लिस्ट जारी की है। (Photo: Pexels)
