-
क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही देश में एक समय पर कहीं सूरज चमक रहा हो और कहीं अंधेरा छा गया हो? सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है। इसका कारण है पृथ्वी का घूमना और देशों का विशाल भौगोलिक विस्तार। (Photo Source: Pexels)
-
क्यों होता है ऐसा?
पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है और लगभग 24 घंटे में एक पूरा चक्कर लगाती है। इस घूमने की वजह से अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर सूरज की रोशनी पहुंचती है। समय को व्यवस्थित रखने के लिए पूरी दुनिया को 24 टाइम ज़ोन (Time Zones) में बांटा गया है, जिनमें से हर एक लगभग 15 डिग्री देशांतर का होता है। अब मजेदार बात यह है कि कुछ देश इतने बड़े हैं (या उनके दूर-दराज द्वीप और इलाके हैं) कि वे एक से अधिक टाइम ज़ोन में फैले हुए हैं। इस वजह से एक ही समय पर उस देश के किसी हिस्से में दिन होता है, तो किसी हिस्से में रात। (Photo Source: Pexels) -
वे देश जहां एक साथ दिन और रात होते हैं
रूस (Russia)
टाइम ज़ोन: 11
उदाहरण: मॉस्को में दोपहर हो सकती है, जबकि कमचटका में आधी रात। (Photo Source: Pexels) -
अमेरिका (USA)
टाइम ज़ोन: 6 (मुख्यभूमि + बाहरी क्षेत्र)
उदाहरण: कैलिफोर्निया में सुबह और न्यूयॉर्क में शाम। (Photo Source: Pexels) -
कनाडा (Canada)
टाइम ज़ोन: 6
उदाहरण: ब्रिटिश कोलंबिया में सूर्योदय जबकि न्यूफ़ाउंडलैंड में रात। (Photo Source: Pexels) -
ब्राजील (Brazil)
टाइम ज़ोन: 4
उदाहरण: रियो डी जेनेरो में दिन और एकरे में सांझ। (Photo Source: Pexels) -
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
टाइम ज़ोन: 3 मुख्यभूमि + बाहरी क्षेत्र
उदाहरण: सिडनी में दोपहर और कोकोस द्वीप में सुबह। (Photo Source: Pexels) -
फ्रांस (France)
टाइम ज़ोन: 12 (विदेशी क्षेत्रों समेत)
उदाहरण: पेरिस में दिन और फ्रेंच पोलिनेशिया में रात। (Photo Source: Pexels) -
पुर्तगाल (Portugal)
टाइम ज़ोन: 2
उदाहरण: लिस्बन में दिन और एजोरेस में सुबह। (Photo Source: Pexels) -
चिली (Chile)
टाइम ज़ोन: 2
उदाहरण: सैंटियागो में दिन और ईस्टर आइलैंड में रात। (Photo Source: Pexels) -
इंडोनेशिया (Indonesia)
टाइम ज़ोन: 3
उदाहरण: जकार्ता में सुबह और पापुआ में दोपहर। (Photo Source: Pexels) -
क्या यह सिर्फ बड़े देशों में होता है?
जरूरी नहीं। बड़े देशों जैसे रूस और अमेरिका में यह नेचुरल रूप से होता है क्योंकि उनका क्षेत्र बहुत बड़ा है। लेकिन कुछ छोटे देश भी ऐसा अनुभव करते हैं, क्योंकि उनके दूर-दराज द्वीप और क्षेत्र हैं। उदाहरण के लिए फ्रांस के कैरिबियन, पेसिफिक और हिंद महासागर में क्षेत्र हैं। चिली के पास ईस्टर आइलैंड है। पुर्तगाल के पास अटलांटिक में एजोरेस द्वीप हैं। इस वजह से ये देश भले ही क्षेत्रफल में बहुत बड़े न हों, लेकिन ज्योग्राफिकल पर्सपेक्टिव से अलग-अलग हिस्सों में फैले होने के कारण इनमें भी एक साथ दिन और रात देखने को मिलते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: नेपाल में कितने मुसलमान रहते हैं? यहां तेजी से बढ़ रहा है इस्लाम धर्म, 2050 तक बौद्ध धर्म को छोड़ सकता है पीछे)
