-

भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वक्त पूरा देश तिरंगे के रंग में सराबोर है। यूरोपीय आयोग (यूरोपियन कमीशन) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद (यूरोपियन काउंसिल) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। उनके साथ यूरोप के कई बड़े अधिकारी भी भारत आए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं उर्सुला और एंटोनियो कोस्टा का भारत से क्या नाता है। (Photo: PTI)
-
उर्सुला वॉन डेर लेयेन वर्तमान समय में यूरोपीय संघ (ईयू) के मामलों को संभालने वाले केंद्रीय आयोग यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष हैं। इस पद के लिए हर पांच साल में यूरोप में चुनाव होते है जिसमें 27 यूरोपीय देश अलग-अलग राजनीतिक अपने उम्मीदवार पेश करते हैं। (Photo: European Commission/FB)
-
यूरोपीय संघ के चुनाव में उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहली बार साल 2019 में खड़ी हुई थीं जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। उन्होंने साल 2024 में लगातार दूसरी बार ईयू चुनाव में जीत हासिल की। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के तौर पर वह दुनिया के सामने 27 देशों के संगठन का नेतृत्व करती हैं और यूरोप की बहुमत वाली एक सम्मिलित आवाज के तौर पर काम करती हैं। (Photo: European Commission/FB)
-
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में जन्मीं उर्सुला वॉन डेर लेयेन का परिवार मूल रूप से जर्मनी का है। उनके पिता अर्न्स्ट आलरेक खुद यूरोपीय संघ (ईयू) के बड़े नेता रह चुके हैं। यूरोपीय आयोग के बनने के बाद उनके पति जर्मनी में लोअर सैक्सोनी के प्रमुख (मुख्यमंत्री के बराबर) बने। (Photo: European Commission/FB)
-
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इकोनॉमिक्स और मेडिकल की पढ़ाई की है। आगे उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। जर्मनी में उन्होंने डॉक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। जहां पर उनकी मुलाकात हाइको वॉन डेर लेयेन से हुई जो एक मेडिकल स्कूल में डॉक्टर थे। दोनों ने साल 1986 में शादी कर ली। (Photo: European Commission/FB)
-
उर्सुला वॉन डेर लेयन जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली कैबिनेट की सदस्य रह चुकी हैं। रक्षा मंत्री के रहने के दौरान उर्सुला ने सेना में लैंगिक समानता और आधुनिकीकरण पर जो दिया। (Photo: European Commission/FB)
-
परिवार
उर्सुला वॉन डेर लेयेन के पति वर्तमान समय में प्रोफेसर और एक मेडिकल इंजीनियरिंग कंपनी के सीईओ हैं। दोनों सात बच्चों के माता-पिता हैं। (Photo: European Commission/FB) -
कौन हैं एंटोनियो कोस्टा?
एंटोनियो कोस्टा भी गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। वह पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में एंटोनियो कोस्टा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हैं। (Photo: PTI) -
एंटोनियो कोस्टा से भारत का गहरा नाता है। वो भारतीय मूल के हैं और उनके पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। उनके दादा गोवा के रहने वाले थे। (Photo: PTI)
-
उन्होंने लिस्बन विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की है। कुछ समय तक वह वकील भी रहे लेकिन 1988 के बाद वह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए। (Photo: António Costa/FB)
-
एंटोनियो कोस्टा ने साल 1987 में फर्नांडा मारिया गोंसाल्वेस तादेउ से शादी किया जो शिक्षिका थीं। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। (Photo: António Costa/FB) Happy Republic Day: रगों में भर जाएगा जोश और जुनून, जब गणतंत्र दिवस पर सुनेंगे ये 10 देशभक्ति गानें