-
फोर्ब्स ने साल 2025 के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। साल 2025 में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क हैं जो 342 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। (Photo: Reuters)
-
एलन मस्क की उम्र 53 वर्ष है लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे उम्रदराज रईस व्यक्ति कौन है और कितनी है उनकी उम्र। (Photo: Indian Express)
-
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि वॉरेन बफे हैं जो दुनिया के सबसे उम्रदराज रईस व्यक्ति हैं। (Photo: Indian Express)
-
विश्व के सफल निवेशकों में से एक वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। उन्हें ओमाहा के ओरेकल के नाम से भी जाना जाता है। (Photo: Indian Express)
-
वॉरेन बफे की उम्र 94 वर्ष है और फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार वो दुनिया के छठे सबसे रईस व्यक्ति हैं। (Photo: Reuters) वो शख्स जिसने डोनाल्ड ट्रंप को दिया टैरिफ प्लान का दिमाग, पहले कार्यकाल में भी किया था खेल
-
फोर्ब्स के अनुसार वॉरेन बफे की साल 2025 में कुल 16, 760 करोड़ डॉलर (154 बिलियन डॉलर) की संपत्ति के मालिक हैं। (Photo: Indian Express)
-
वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे के पास 325 अरब डॉलर का कैश है। उन्होंने पिछले ही साल ऐपल और बैंक ऑफ अमेरिका के अरबों डॉलर के शेयर बेच दिए थे। (Photo: Indian Express)
-
ये कैश माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, अमेजन, एनवीडिया कॉर्प और अल्फाबेट जैसी कई बड़ी टेक कंपनियों के कुल कैश से भी ज्यादा है। (Photo: Reuters)
-
वॉरेन बफेट के अनुसार उन्हें कैश के बजाय इक्विटी (किसी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदना) में निवेश करना पसंद है और अपनी इस रणनीति पर वो कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। (Photo: Indian Express)
-
जब इस साल बाजार में गिरावट आई तो लोगों को लगने लगा कि शायद बफे को पहले से ही इसका अंदाजा हो गया था। जिसके चलते उन्होंने ऐपल और ऑफ अमेरिका के शेयर बेच दिए थे। (Photo: Indian Express) डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगाया दुनिया पर टैरिफ, भारत पर 26% या 27%? जानें किन देशों पर मेहरबान हुआ अमेरिका