• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • AUS vs ENG : LIVE
  • India T20 Squad
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • AUS vs ENG : LIVE
  • India T20 Squad
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. who is the maldives female minister fathimath shamnaz who arrested over black magic on president mohamed muizzu

कौन है मालदीव के राष्ट्रपति Mohamed Muizzu पर काला जादू करने वाली जादूगरनी मंत्री?

Who is Maldives Black magic minister fathimath shamnaz ali saleem: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की एक मंत्री को उन पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुइज्जू सरकार की जिस कैबिनेट मंत्री को गिरफ्तार किया गया है वो फातिमा शमनाज अली सलीम हैं।

By: Vivek Yadav
Updated: June 27, 2024 16:11 IST
हमें फॉलो करें
  • black magic on President Mohamed Muizzu
    1/8

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चर्चा इस वक्त दुनियाभर में हो रही है। दरअसल, उनकी ही एक मंत्री को उन पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं ये कैबिनेट मंत्री: (@Dr Mohamed Muizzu/FB)

  • 2/8

    किसने किया काला जादू
    मुइज्जू सरकार की जिस कैबिनेट मंत्री को गिरफ्तार किया गया है वो फातिमा शमनाज अली सलीम हैं जिनके साथ दो लोगों को भी काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक फातिमा के भाई हैं।

  • 3/8

    कौन हैं फातिमा शमनाज अली
    फातिमा शमनाज अली सलीम मुइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री हैं। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के सामने उन्हें पेश किया गया जहां अदालत ने फातिमा को सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

  • 4/8

    राष्ट्रपति कार्यालय में कर चुकी हैं काम
    फातिमा शमनाज पहले माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसलर थीं। अप्रैल में मुइज्जू सरकार में उन्हें पर्यावरण मंत्री बनाया गया। इससे पहले वो राष्ट्रपति कार्यालय में भी अहम पद पर काम कर चुकी हैं।

  • 5/8

    पति हैं मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी
    तीन बच्चों की मां फातिमा शमनाज अली सलीम के पति एडम रमीज से हाल ही में तलाक हुआ है। एडम रमीज मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी बताए जाते हैं और मालदीव में वो एक बड़े अधिकारी रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें भी फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

  • 6/8

    राष्ट्रपति पर क्यों करना चाहती थी काला जादू
    कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर फातिमा शमनाज काला जादू करके अहम पद हासिल करना चाहती थी। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले शमनाज ने मुइज्जू की पत्नी का एक वीडियो लीक किया था जिसमें वो एक पब में नाचते और गाते नजर आई थीं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मुइज्जू की पत्नी और फर्स्ट लेडी ने इसका बदला लेने के लिए फातिमा शमनाज को इस मामले में फंसाया है।

  • 7/8

    मालदीव में काले जादू के मामले
    मालदीव में काले जादू को लोग फंडिता या शिहिरू बोलते हैं। मालदीव में काले जादू को लेकर साल 2015 में भी एक चेतावनी जारी की गई थी। सरकार ने देश में बढ़ते काले जादू के मामले को देखते हुए कहा था कि लोगों को इससे दूर रहना चाहिए वरना परिणाम भयानक होंगे।

  • 8/8

    छापेमारी में मिले काले जादू के सामान
    बता दें कि, मालदीव पुलिस को फातिमा के घर से छापेमारी कर कई आपत्तिजनक चीजों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल वो काले जादू के लिए करती थी।

TOPICS
Maldives
trending news
अपडेट
OTT पर आते ही नंबर-1 पर  आई 2 घंटे 29 मिनट की फिल्म, बेताल की कहानी का ट्विस्ट कर देगा हैरान
जोहरान ममदानी की नियुक्ति निदेशक ने दिया इस्तीफा, यहूदियों के खिलाफ लिखे पुराने पोस्ट हुए थे वायरल
चाय की प्याली और बिस्किट खाने की आदत… 9 साल बाद ऐसे पुलिस की पकड़ में आया हत्यारा
RCB में शामिल होने के बाद वेंकटेश अय्यर बने इस टीम के कप्तान, रजत पाटीदार को नहीं मिला मौका
छालों की परेशानी से छुटकारा पाना है? ये हरी पत्तियां दे सकती हैं तुरंत आराम, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इस्तेमाल का सही तरीका
सर्दियों में चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? ये राज पता चलने पर करेंगे रोजाना अप्लाई
मोती जैसे चमकेंगे पीले दांत! पायरिया और मसूड़ों से खून आने की समस्या दूर करेंगे ये 4 जादुई पाउडर, डॉक्टर के टिप्स आज ही आजमाएं
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Dhurandhar: पाकिस्तान में बैन के बावजूद चढ़ा धुरंधर का खुमार, अवैध तरीके से डाउनलोड हुईं 20 लाख पायरेटेड कॉपी
सपा से जुड़े हैं कोडीन कफ सिरप मामले में पकड़े गए लोगों के तार: योगी आदित्यनाथ
कहीं आप नकली पन्ना तो नहीं पहन रहे हैं, जानें असली रत्न पहचानने के 5 आसान तरीके और धारण करने की सही विधि
‘रो मत बेटा रो मत’, क्लैट 2026 की ऑल इंडिया टॉपर गीताली गुप्ता का रिएक्शन वायरल; मंदिर के सामने बैठकर चेक किया रिजल्ट
फोटो गैलरी
9 Photos
हरी मिर्च क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद? इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानकर हर रोज डाइट में जरूर करेंगे शामिल
22 minutes agoDecember 19, 2025
8 Photos
उबलते पानी में फूट जाते हैं अंडे? ऑमलेट पैन में चिपकता है? काम आएंगे ये स्मार्ट कुकिंग टिप्स
1 hour agoDecember 19, 2025
8 Photos
कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त न करें ये गलतियां, एक चूक बन सकती है जानलेवा, जानें सेफ ड्राइविंग के 7 जरूरी टिप्स
2 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US