-
मुरलीवाले हौसला एक सपेरा हैं जो सांपों को पकड़ते हैं और फिर उन्हें जंगलों में छोड़ देते हैं। मुरलीवाले हौसला इस वक्त काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उन्हें हाल ही में कोबरा ने डस लिया था। (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है जिसके काटने पर अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ तो जान भी जा सकती है। आइए जानते हैं मुरलीवाले के बारे में: (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
मुरलीवाले हौसला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ ही सर्पमित्र भी हैं। उन्होंने अब तक 8000 से भी अधिक सांपों की जिंदगी बचाई है। (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
मुरलीवाले गांवों और शहरों से सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगलों में छोड़ देते हैं। हाल ही वो जैनपुर के जलालपुर इलाके में एक कोबरा का रेस्क्यू करने गए थे। (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
रेसक्यू के दौरान कोबरा ने उन्हें डस लिया था। कोबरा ने इतनी जोर से काटा था कि उसके कुछ दांत टूटकर उनकी अंगुलि में फंस गए थे जिसे उन्होंने अपने दांतों से खींच कर निकाला था। (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
कोबरा के काटने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां वो काफी देर तक एडमिट थे। वहीं, इस दौरान उनके चाहने वालों की सांसे अटकी हुई थी। (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
बतौर मुरलीवाले हौसला के अनुसार कोबरा के काटने के बाद उनके पास सिर्फ 40 मिनट का समय था। बाइक की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां हो 35 मिनट में पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने एक दर्जन इंटी स्नैक वेमन लगाया गया। (Photo: Murliwale Hausla/FB)
-
मुरलीवाले हौसला सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रीय हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन, फेसबुक पर 5.5 मिलियन और यूट्यूब पर 15.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। (Photo: Murliwale Hausla/FB) धरती का इकलौता सांप जो बनाता है अपना घोंसला, गजब का होता है दिमाग