-
किसी भी देश को तेजी से विकास करने के लिए अच्छे और बड़े सड़कों के नेटवर्क की जरूरत होती है। भारत में इस वक्त नए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे तेजी से बन रहे हैं। (Photo: Indian Express)
-
पूरी दुनिया में सबसे अधिक सड़क नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, इन सड़कों पर चलने वाले वाहनों को टैक्स देना पड़ता है। (Photo: Indian Express)
-
लेकिन कुछ कैटेगरी के लोग हैं जिन्हें टैक्स नहीं देना पड़ता है। इन लोगों को भारत सरकार ने टोल टैक्स में राहत दे रखी है। आइए जानते हैं किसी किस को मिलती है टोल टैक्स में छूट: (Photo: Indian Express)
-
देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायमूर्ति, राज्यपाल, उप राज्यपाल, राज्यों से मुख्यमंत्री, संघ के मंत्री, हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है। (Photo: Indian Express)
-
इनके अलावा राज्यसभा के सभापति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्य विधान परिषद के सभापति, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष, राज्य विधान परिषद के सभापति को भी टोल टैक्स में छूट है। (Photo: Indian Express)
-
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश, राज्य के मंत्री, सांसद, भारत सरकार के सचिव को भी टोल टैक्स नहीं देना पड़ा है। (Photo: Indian Express)
-
नेताओं के अलावा सरकार उन लोगों को भी छूट देती हैं जिन्होंने भारत सरकार से पुरस्कार प्राप्त किया हो। इसमें परमवीर चक्र विजेता, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र विजेता शामिल हैं। (Photo: Indian Express)
-
इनके अलावा आधिकारिक काम के लिए जा रहे रक्षा मंत्रालय के अधिकारी को भी टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है। (Photo: Indian Express)
-
सरकारी नौकरी वालों की बात करें तो, इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के अधिकारी, अर्धसैनिक बल, पुलिस की वर्दी में केंद्रीय और सशस्त्र बल के सैनिकों को भी टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है। हालांकि, इन्हें टोल प्लाजा पर आई कार्ड दिखाने बाद ही छूट मिलता है। (Photo: Indian Express) भारत में कितने तरह के होते हैं टैक्स? कहां से आता है सबसे अधिक राजस्व