-
भारतीय मूल के अरपति बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उन्हें कुछ समय पहले युगांडा में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जहां कि यातनाओं को उन्होंने लोगों से सामने जाहिर किया है। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
वसुंधरा ओसवाल ने आरोप लगाया है कि युगांडा की जेल में उन्हें करीब तीन सप्ताह तक रहना पड़ा जहां उनके मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हुआ। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
26 वर्षीय वसुंधरा ओसवाल पर हत्या का आरोप लगा था। उनपर अपने पिता पंकज ओसवाल के पूर्व कर्मचारी मुकेश मेनारिया के अपहरण और हत्या पिछले साल झूठा आरोप लगाया था। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
वसुंधरा ओसवाल ने बताया कि उन्हें पांच दिन के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन दो और हफ्ते के लिए उन्हें जेल में बद कर दिया गया। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
उन्होंने युगांडा पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि जब वो जेल में बंद थी तब उन्हें नहाने तक नहीं दिया जाता है। यहां तक कि उन्हें खाना और पानी भी नहीं दिया गया। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
हालत यह हो गई थी उनके माता-पिता को उन्हें खाना-पानी और दूसरी जरूरत की चीजों को देने के लिए वकीलों के जरिए पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta) दुनिया के सबसे खतरनाक जेल की क्यों हो रही है चर्चा, एक दिन में मारे गए थे 62 लोग
-
सिर्फ इतना ही नहीं जब वो जेल में बंद थी तब उन्हें बाथरूम तक नहीं जाने दिया जाता है। उन्हें 1 अक्टूबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था और 21 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिली। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
पुलिस ने बिना वारंट के उन्हें गिरफ्तार किया था। जब उन्होंने पुलिस से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह युगांडा है जहां वो कुछ भी कर सकते हैं। एक पुरुष अधिकारी ने उन्हें उठाकर पुलिस के वैन के अंदर पटक दिया। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
वसुंधरा का आरोप है कि उन्हें 30 हजार अमेरिकी डॉलर देने और अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिए कहा गया। अदालतों के बिना शर्त रिहाई का आदेश मिलने के बाद भी उन्हें 72 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
सबसे बड़ी बात यह कि जिस शख्स की मौत में उन्हें गिरफ्तार किया गया वह व्यक्ति जिंदा है और जब ये बात पता चली तो भी पुलिस ने उन्हें इस आरोप में जेल में रखा। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
वसुंधरा ओसवाल के पिता पंकज ओसवाल एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन होने के साथ ही लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में काफी बड़ा नाम है। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
पंकज ओसवाल का घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है जिसकी कीमत 1,650 करोड़ रुपये है। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
पंकज ओसवाल एक ऑस्ट्रेलियन स्वीस बिजनेसमैन हैं जो जाने माने उद्योगपति अभय कुमार ओसवाल के बेटे हैं । वह मुख्य रूप से पेट्रोकेमिकल्स , उर्वरक , खनन और रियल एस्टेट सेक्टर में बड़े बिजनेसमैन हैं। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta)
-
वसुंधरा ओसवाल के पिता पंकज ओसवाल की नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 3 बिलियन डॉलर (लगभग 24,700 करोड़ रुपये) के मालिक हैं। (Photo: Vasundhara Oswal/Insta) जिस जेल में प्रवासियों को रखेगा अमेरिका उसे ‘धरती का नर्क’ कहते हैं, सजा सुन आतंकियों की भी कांप उठती है रूह
