• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. who is a rishi muni sadhu or sant know their meanings and importance

क्या है ऋषि, मुनि, साधु, संत, महर्षि, ब्रह्मर्षि, देवर्षि, संन्यासी और कथा वाचक में अंतर?

Understanding Spiritual Ranks: ऋषि, मुनि, संत, साधु जैसी उपाधियां भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से आती हैं। सभी का उद्देश्य आध्यात्मिक उन्नति और लोकहित से जुड़ा होता है, लेकिन इनके कार्य, लाइफस्टाइल और साधना की दिशा में महत्वपूर्ण अंतर हैं। आइए सरल भाषा में इनके अर्थ और अंतर जानें।

By: Archana Keshri
Updated: December 11, 2025 16:04 IST
हमें फॉलो करें
  • Spiritual Titles Explained
    1/10

    भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता और तपस्या की कई परंपराएं हैं। इन परंपराओं में अलग-अलग प्रकार के तपस्वियों व विद्वानों को भिन्न-भिन्न उपाधियां दी गई हैं। अक्सर लोग ऋषि, मुनि, संत, साधु जैसे शब्दों को समान अर्थ में इस्तेमाल कर लेते हैं, जबकि प्रत्येक शब्द की अपनी विशेष पहचान और महत्व है। आइए जानते हैं इन सभी शब्दों के वास्तविक अर्थ और उनमें अंतर। (Photo Source: Freepik)

  • 2/10

    ऋषि
    ‘ऋषि’ शब्द का अर्थ है द्रष्टा, अर्थात वह जो सत्य के गूढ़ रहस्यों को देख या अनुभव कर चुका हो। ऋषि वेदों के मंत्रों के द्रष्टा माने जाते हैं। ये गहन तप, योग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना के श्रेष्ठ ज्ञाता होते हैं। समाज को ज्ञान, नीति और धर्म का मार्ग दिखाते हैं। उदाहरण हैं- विश्वामित्र, वशिष्ठ, कश्यप आदि। (Photo Source: Freepik)

  • 3/10

    मुनि
    मुनि का अर्थ है मनन करने वाला। जो व्यक्ति निरंतर ध्यान, मौन और सत्य पर चिंतन करता है। कई मुनि मौन व्रत में रहते हैं। वे ज्ञान को अनुभव और मनन के माध्यम से समझते हैं। मन को स्थिर और शुद्ध बनाने पर उनका विशेष ध्यान होता है। उदाहरण हैं- कपिल मुनि, व्यास मुनि, गौतम मुनि। (Photo Source: Freepik)

  • 4/10

    साधु
    ‘साधु’ का अर्थ है सज्जन और धार्मिक आचरण वाला। यह सांसारिक मोह-माया छोड़कर सादगी, तपस्या और सदाचार में जीवन बिताते हैं और ध्यान, योग, संयम और सदाचार का पालन करते हैं। लोककल्याण, दया, करुणा और सेवा इनके प्रमुख गुण होते हैं। हर संन्यासी साधु हो सकता है, लेकिन हर साधु संन्यासी नहीं होता। (Photo Source: Freepik)

  • 5/10

    संत
    ‘संत’ वह होता है जिसने सत्य को जाना भी है और उसे आचरण में उतारा भी है। संत अपने व्यवहार, ज्ञान और सद्गुणों से समाज को दिशा देते हैं। अन्य लोगों के जीवन में नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक परिवर्तन लाते हैं। संतों का ध्यान बाहरी साधना से अधिक आत्मिक शुद्धि पर होता है। उदाहरण हैं- कबीर, रैदास, तुलसीदास, ज्ञानेश्वर। (Photo Source: Freepik)

  • 6/10

    महर्षि
    महर्षि का अर्थ है, महान ऋषि। इनका ज्ञान, तपस्या और वैदिक विद्वता सामान्य ऋषियों से कहीं अधिक होती है। महर्षि केवल वेदों का ज्ञान ही नहीं रखते, बल्कि नए ग्रंथों की रचना भी करते हैं। इन्हें हजारों शिष्यों का गुरु माना जाता है। महर्षि व्यास, महर्षि भारद्वाज, महर्षि पतंजलि, महर्षि भृगु जैसे विद्वान इस श्रेणी में आते हैं। (Photo Source: Freepik)

  • 7/10

    ब्रह्मर्षि
    ‘ब्रह्मर्षि’ ऋषियों में सबसे ऊंचा दर्जा है। ये वे हैं जिन्‍होंने ब्रह्म (सृष्टि के परम सत्य) का पूर्ण साक्षात्कार किया है। इनका स्थान त्रिलोक में अत्यंत सम्माननीय माना जाता है। ब्रह्मर्षि का ज्ञान वेद, उपनिषद, स्मृति, योग और तत्त्वज्ञान से परे, अनुभव की अंतिम अवस्था तक होता है। उदाहरण हैं- वशिष्ठ, विश्वामित्र (कठोर तप के बाद)। (Still From Film)

  • 8/10

    देवर्षि
    ‘देवर्षि’ वह होता है जो देवताओं के बीच श्रेष्‍ठ ऋषि के रूप में प्रतिष्ठित हो। ये देवलोक में सम्मानित होते हैं। इनके पास अद्भुत दिव्य शक्तियां और सिद्धियां होती हैं। देवताओं और मनुष्यों के बीच संदेश पहुंचाने औक आध्यात्मिक मार्गदर्शक करने का काम भी करते हैं। नारद ऋषि सबसे प्रसिद्ध देवर्षि हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 9/10

    संन्यासी
    संन्यासी वह होता है जिसने सभी सांसारिक बंधनों, इच्छाओं और संपत्ति का त्याग कर दिया हो। संन्यास जीवन के चार आश्रमों में अंतिम है- ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास। उसके लिए परिवार, समाज, पद या सम्मान सब अप्रासंगिक हो जाते हैं। संन्यासी किसी भी तरह के ‘मैं’ और ‘मेरा’ के भाव से मुक्त होते हैं। इनका लक्ष्य केवल मोक्ष, आत्मज्ञान और ईश्वर प्राप्ति होता है। हर संन्यासी संत या ऋषि बन जाए, जरूरी नहीं। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    कथा वाचक
    कथा वाचक वे विद्वान होते हैं जो रामायण, भगवद्गीता, भागवत, पुराणों या अन्य शास्त्रों की कथाओं को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाते हैं। इनके पास शास्त्र ज्ञान, वाणी की कला और भक्तिभाव होता है। ये सामान्य लोगों को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों को समझाने का कार्य करते हैं। आधुनिक समय में यह एक आध्यात्मिक कला और सेवा दोनों मानी जाती है। कथा वाचक आवश्यक नहीं कि संत या संन्यासी हों, कई बार वे विद्वान गृहस्थ भी हो सकते हैं। (Photo Source: Jaya Kishori/Facebook)
    (यह भी पढ़ें: इतनी भाषाएं भारत में भी नहीं! जानिए उस देश के बारे में जहां बोली जाती हैं 800 से अधिक भाषाएं)

TOPICS
indian culture
spiritualism
Spirituality
अपडेट
इंटरपोल कितने तरह के नोटिस जारी करता है? पांच साल, सैकड़ों नोटिस और अरबों की संपत्ति का हिसाब
Explained: माल्या-नीरव से गोवा अग्निकांड तक, देश छोड़कर भागना अब आसान नहीं, पांच साल में 134 भगोड़ों की वापसी
Aaj Ka Tarot Rashifal 14 December 2025: आज इन 3 राशियों को मिलने वाला है भरपूर लाभ, खूब चमकेगा नौकरी-कारोबार, जानें आज का टैरो राशिफल
जनसत्ता प्रश्नकाल: विपक्ष को मतपत्र चाहिए ताकि अपने लिए वोट छपवा सके
Asia Cup U19 Points Table: अंडर-19 एशिया कप की अंक तालिका, भारत से ऊपर पाकिस्तान; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
जनसत्ता आज का अखबार – 14 दिसंबर 2025, रविवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (14 December)
विचार: वंदे मातरम पर बहस से खुले इतिहस के पिटारे, राजनीतिक वैचारिक टकराव का भी दिखा प्रतिबिंब
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
विचार: राहुल गांधी हैं पीएम मोदी की सबसे बड़ी शक्ति, देश को खल रही ताकतवर विपक्ष की कमी
विचार: वंदे मारतम को लोकप्रिय बनाने में नहीं है RSS-BJP की कोई भूमिका: पी चिदंबरम
कांग्रेस को साथियों पर भरोसा नहीं? ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’ में इंडिया गठबंधन की पार्टियों को क्यों नहीं बुलाया
केरल में बीजेपी की मुस्लिम प्रत्याशी ने किया कमाल, हिंदू बहुल इलाके में खिलाया ‘कमल’
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
1 day agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
2 days agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
2 days agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US