-
आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग हर वर्ग के लोग करते हैं। न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के अलावा भी कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां लोग कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। (Photo: Pexels)
-
एक डेटा सामने आया है जिसमें बताया गया है कि दुनिया के किन-किन देशों के लोग सबसे अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय बिताते हैं। इसमें भारत का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं इन देशों के लोग कितनी देर सोशल मीडिया पर रहते हैं। (Photo: Pexels)
-
10: यूएई: सोशल मीडिया पर सबसे अधिक समय बिताने के मामले में यूएई 10वें स्थान पर है। यहां के लोग 3 घंटे 04 मिनट तक सोशल मीडिया पर रहते हैं। (Photo: Pexels)
-
9- इजिप्ट (मिस्र): इजिप्ट के लोग हर दिन 3 घंटे 13 मिनट तक सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। (Photo: Pexels)
-
8- इंडोनेशिया: यहां की जनता 3 घंटे 17 मिनट सोशल मीडिया पर रहती है। (Photo: Pexels)
-
7- मेक्सिको: सोशल मीडिया पर दिन में सबसे अधिक देर तक समय बिताने के मामले में मेक्सिको 7वें नंबर पर है। यहां की जनता 3 घंटे 20 मिनट सोशल मीडिया समय बिताती है। (Photo: Pexels)
-
6- सऊदी अरब: यूएई के बाद गल्फ देशों में सऊदी अरब का भी नाम शामिल है। सऊदी अरब की जनता दिन में 3 घंटे 24 मिनट सोशल मीडिया पर रहती है। (Photo: Pexels)
-
5- अर्जेंटीना: इस देश के लोग 3 घंटे 26 मिनट सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। (Photo: Pexels)
-
4- ब्राज़ील: सोशल मीडिया पर सबसे अधिक समय बिताने के मामले में ब्राजील चौथे स्थान पर है। यहां की जनता दिन में 3 घंटे 41 मिनट सोशल मीडिया पर रहती है। (Photo: Pexels)
-
3- दक्षिण अफ्रीका: इस देश के लोग दिन में 3 घंटे 43 सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। (Photo: Pexels)
-
2- कोलंबिया: दूसरे स्थान पर कोलंबिया है जहां की जनता पूरे दिन में 3 घंटे 46 मिनट सोशल मीडिया पर समय बिताती है। (Photo: Pexels)
-
1- फिलीपींस: इस डेटा के अनुसार फिलीपींस टॉप पर है। इस देश के लोग 4 घंटे 6 मिनट सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा मलेशिया के लोग 3:02, टर्की: 2:59 थाईलैंड: 2:59, सिंगापुर: 2:31, पुर्तगाल: 2:28, रूस: 2:27, यूएसए: 2:14, ताइवान: 2:04, इजरायल के लोग 1 घंटे 58 मिनट तक सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। (Photo: Pexels)
-
भारतीय कितनी देर सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल
भारत की बात करें तो इस लिस्ट के अनुसार इंडिया 14वें स्थान पर है। भारत में लोग 2 घंटे 36 मिनट तक सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। पूरे विश्व में करीब 2 घंटे 27 मिनट तक लोग सोशल मीडिया पर रहते हैं। (Photo: Pexels) -
ये डेटा वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक्सप्लोडिंग टॉपिक (Exploding Topics) के हवाले से जारी किया है। (Photo: Pexels) (यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के 9 सबसे अमीर बच्चे, इतनी दौलत के मालिक हैं इनके पिता)