-
रमजान के महीने भर के रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है। ईद के जश्न के साथ ही माह रमजान का त्योहार पूरा होता है। मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार बेहद ही खास होता है। (Photo: PTI)
-
भारत में आज यानी 31 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर के मस्जिदों और ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं। (Photo: PTI)
-
दुनिया के कई देशों में खासकर इस्लामिक देशों में ईद का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कई देश ऐसे हैं जहां की ईद काफी मशहूर है। एक देश में तो इस मौके पर ‘एग फाइट’ होती है। आइए जानते हैं किन-किन देशों की मशहूर है ईद। (Photo: Reuters)
-
सऊदी अरब
इस्लामिक देश सऊदी अरब में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों के आगे कीमती कालीने बिछाते हैं। साथ ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों को कीमती तोहफे, मिठाइयां और पकवान उपहार के रूप में भेंट देते हैं। (Photo: Reuters) देश-दुनिया में मनाई जा रही ईद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, देखें खूबसूरत तस्वीरें -
तुर्की
तुर्की में ईद के जश्न की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। यहां पर ईद को सेकर बयरामी (Seker Bayrami) कहते हैं। ईद की नमाज अदा करने के बाद यहां लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को पेस्ट्री-चॉकलेट्स गिफ्ट के रूप में देते हैं। वहीं, बच्चों को पैसे और कैंडी दी जाती है। (Photo: Reuters) -
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में भी ईद का त्योहार अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस मौके पर क्यू लैपिस लेजिट (Kue Lapis Legit) नाम की एक स्पेशल स्वीट डिश तैयार की जाती है। इसे थाउजेंड लेयर केक भी कहते हैं जिसे मक्खन, मसाले और आटे से तैयार की जाती है। (Photo: Reuters) -
इराक
इराक में काफी अलग अंदाज में ईद का जश्न मनाया जाता है। यहां की ईद ‘एग फाइट’ के लिए खूब फेमस है। इस मौके पर खुले मैदान में लोग इकट्ठा होते हैं और एक दूसरे के लाए हुए अंडों को फोड़ते हैं। इराक में ये खेल तोखमे-जंगी (Tokhme-Jangi) नाम से मशहूर है। (Photo: Reuters) -
इराक में ईद के मौके पर कलेचा डिश बनाई जाती है जो खजूर से बनती है। ये यहां कि पारंपरिक स्वीट डिश है। (Photo: Reuters)
-
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने जाते हैं। इसके बाद लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं। अफगानी गिफ्ट के रूप में ड्राई फ्रूट्स, मिठाईयां, ग्रीन या ब्लैक टी देते हैं। (Photo: Reuters) ईद पर कुछ यूं नजर आई दिल्ली, जामा मस्जिद पर नमाजियों की उमड़ी भीड़
