-

रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। रणवीर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह का शुरू से एक्टर बनने का ही सपना था। वह अपने सपने में बखूबी कामयाब भी हुए। हालांकि एक बार उनके पिता पर गंभीर आरोप भी लगे। (All Photos: Ranveer Singh Instagram)
-
दरअसल रणवीर सिंह ने ग्रैजुएशन के बाद एक्टिंग में करियर तलाशने लगे। पहली फिल्म से पहले उन्हें तीन साल तक स्ट्रगल करना पड़ा था।
-
साल 2010 में रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई।
-
इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं। फिल्म ने अनुष्का और रणवीर सिंह दोनों को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।
-
फिल्म हिट हुई औऱ रणवीर की चारों तरफ चर्चा होने लगी तो इस तरह के आरोप लगने लगे कि बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह को कास्ट करने के लिए उनके पिता ने यशराज प्रोडक्शन्स के आदित्य चोपड़ा को 10 करोड़ रुपए दिए थे।
-
कुछ मीडिया इंटरव्यूज में जब रणवीर सिंह से इस बाबात पूछा गया तो वह काफी नाराज हो गए थे। रणवीर ने कहा था कि जो लोग इश तरह की बातें कर रहे हैं शायद उन्हें नहीं पता कि मैंने पहली फिल्म में काम करने से पहले तक कितना स्ट्रगल किया है।
-
बता दें कि रणवीर ने थिएटर में भी काम किया है। थिएटर में उनको बैक स्टेज का ही काम सौंपा गया। जहां उन्हें कई तरह के छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था।