-
Ranbir Kapoor, Deepika Padukone breakup: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का अफेयर ही नहीं ब्रेकअप भी एक समय ‘टॉक ऑफ द टाउन’ था। बॉलीवुड के इस ‘लवबर्ड’ का ये ब्रेकअप आम ब्रेकअप से अलग रहा है और ये बात खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताई थी। दीपिका ने बताया था कि रणबीर से हुए ब्रेकअप ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था और एक समय वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं, लेकिन इन सब के बावजूद रणबीर कपूर ने उन्हें काफी संभाला था। (Photo: ranbirdeepi/Instagram)
-
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर और उनका ब्रेकअप होने के बाद भी वह एक अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से समझने लगे हैं।(Photo: ranbirdeepi/Instagram)
-
टॉक शो ‘रॉन्देवू विद सिमी ग्रेवाल’में दीपिका ने बताया था कि रणबीर से अलग होने के बाद भी वह उनके टच में थीं। रणबीर उस समय भी उनके साथ थे, जब वह डिप्रेशन से लड़ रही थीं। (Photo: ranbirdeepi/Instagram)
-
दीपिका ने बताया था कि अलग होने के बाद भी रणबीर उनसे बात करते थे, उनसे मिलते थे जबकि उनके बीच रिलेशनशिप खत्म हो गया था। उनका कहना था कि यह सब कुछ ब्रेकअप हीलिंग की तरह था।(Photo: ranbirdeepi/Instagram)
-
रणबीर और उनका मानना था कि उन दोनों का ब्रेकअप जरूर हुआ था, लेकिन उनकी दोस्ती फिर भी कायम थी। वह कहती हैं कि, बहुत अचरज भरा है, लेकिन वह और रणबीर आज भी एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। (Photo: ranbirdeepi/Instagram)