-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में बस गई हैं। प्रियंका का अब सारा ध्यान हॉलीवुड की तरफ लग गया है। अपने देश और परिवार से दूर अब प्रियंका अपने काम पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब परिवार से दूरी के कारण वह अपनी मां से ही नफरत कर बैठी थीं। प्रियंका चोपड़ा आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं और उनके घर में डिसिप्लिन बहुत मायने रखती थी। प्रियंका की मां ने उनकी बेहतरी के लिए एक बार बचपन में जो कदम उठाया उससे प्रियंका नाराज हो गई थीं। (Photo: Social Media)
-
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ में बताया है कि उनके पापा आर्मी में डॉक्टर थे और उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर होती थी। ऐसे में उनकी मां प्रियंका की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करना चाहती थीं। (Photo: Social Media)
-
प्रियंका छोटी उम्र में बहुत ही जिद्दी थीं।एक बार उनके नखरों और डिसिप्लिन तोड़ने से परेशान होकर उनके पेरेंट्स ने उन्हें बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था। (Photo: (Photo: Social Media/ priyankachopra/ Instagram)
-
बोर्डिंग स्कूल भेजे जाने से प्रियंका अपनी मां से सबसे ज्यादा नाराज थीं और मां से नफरत भी करने लगी थीं। प्रियंका बताती हैं कि कई दिनों तक वह बोर्डिंग स्कूल में रोती रही थीं। (Photo: priyankachopra/ Instagram)
-
प्रियंका ने अपनी बुक में लिखा है कि जब वह बोर्डिंग स्कूल से वापस आती थीं और जब वापस जाने का समय आता था तो वह खूब रोया करती थीं। (Photo: priyankachopra/ Instagram)
-
प्रियंका ने जिक्र किया है कि धीरे-धीरे उनका मन जब बोर्डिंग स्कूल में लगने लगा और वह डिसिप्लिन में रहना सीखीं तब उन्हें अहसास हुआ कि उनकी मां ने उनकी बेहतरी के लिए सबसे बेहतर काम किया है। (Photo: priyankachopra/ Instagram)