-
विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सही समय चुनना सबसे जरूरी होता है। इससे उनके सीखने और याद करने पर असर पड़ता है। सही समय पर पढ़ने से दिमाग के फोकस में सुधार आता है और आप जो भी चीजें पढ़ते हैं वो याद हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरे दिन में पढ़ने का सबसे सही समय क्या होता है। (Photo: Pexels)
-
1- माना जाता है कि सुबह का पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहता है। सुबह में पढ़ने का सबसे सही समय भोर में 4 बजे से लेकर 10 बजे के बीच माना जाता है। इस दौरान दिमाग सबसे अधिक कुशलता से काम करता है। (Photo: Pexels)
-
2- वहीं, सुबह पूरी नींद लेकर उठने और नाश्ता करने का बाद पढ़ने से ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं। सुबह में एनर्जी लेवल होई रहता है और सूरज की रोशनी से दिमाग को अलर्ट रहने में मदद मिलती है। ऐसे में सुबह के वक्त पढ़ना बेहतर होता है। (Photo: Pexels)
-
3- दोपहर की बात करें तो कई रिसर्च में बताया गया है कि इस वक्त पढ़ाई का सबसे प्रभावी समय 2 बजे से शाम के 5 बजे तक होता है। (Photo: Pexels)
-
4- कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो रात में सबसे अधिक पढ़ते हैं। रात में माहौल अक्सर शांत होता है ऐसे में विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। (Photo: Pexels)
-
7- बदलते दिनचर्या में भी पढ़ाई का समय नहीं बदलना चाहिए। इससे फोकस नियम के अनुसार आपने जो समय तय किया है उसी दौरान पढ़ाई करें। (Photo: Pexels)
-
8- पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने से बचने के लिए विद्यार्थियों को अच्छी नींद और स्वस्थ आहार लेना चाहिए। कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए। इससे दिमाग फ्रेश रहता है और पढ़ा हुआ याद रहता है। (Photo: Pexels)
-
कई रिसर्च में बताया गया है कि पढ़ाई के लिए सबसे सही समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिन में पढ़ाई के लिए कितना सक्रिय हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट किस समय पढ़ना पसंद करते हैं। उनकी बॉडी क्लॉक कैसे काम करती है और किस समय पढ़ने में मन लगता है। (Photo: Pexels)

