-
बॉलीवुड एक्टर्स के करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। कई बार पैंस अपने एक्टर्स को बिल्कुल करीब से देखना चाहते हैं। इस चाहत में वह सिक्योरिटी घेरा तोड़ सेलेब्स तक पहुंच जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार स रणबीर और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।
-
हाल ही में द नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग के बाद बाहर एक महिला फैन आदित्य रॉय कपूर को कई बार किस करने की कोशिश करने लगी।
-
बार बार महिला के प्रयास से बचते हुए आदित्य पीछे हटते नजर आए। आखिरकार महिला ने आदित्य के हाथ पर किस किया और तब जाकर वहां से गई।
-
ऐसी ही परिस्थिति का सामना हाल ही में रणबीर कपूर को भी करना पड़ा। दरअसल रणबीर अपनी अगली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के लिए एक कॉलेज में गए थे। वहां एक फैन सिक्योरिटी घेरा तोड़ सीधे रणबीर के पास पहुंच गया।
-
फैन सीधे रणबीर के पास स्टोज पर पहुंच गया और उनके गले लग गया। रणबीर भी हैरान हो गए। वो जब तक कुछ सोच पाते तब सिक्योरिटी आ गई। सिक्योरिटी वाले उस लड़के को दूर ले जाने लगे तो रणबीर ने खुद से उसे गले लगाया और अपना प्यार जताया।
-
हाल ही में अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशनल ईवेंट में दिल्ली पहुंचे थे।
-
वहां एक फैन अक्षय कुमार के काफी करीब आने लगा। अक्षय की सिक्योरिटी ने उसे धक्का दिया तो वो गिर गया। फिर अक्षय खुद उस फैन के पास गए और उसे उठाकर गले लगाया।
