-
Reshma Tipnis, Sanjeev Seth second wedding: फिल्म या सीरियल में अधिकतर ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में सुनने और देखने को मिलता है। कई बार एक्टर या एक्ट्रेस की असल जिंदगी में भी ऐसे अफेयर की चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसा भी हुआ है जहां कुछ सितारों ने पहली शादी तोड़कर दूसरी शादी रचाई है, लेकिन यहां हम आपको दो ऐसे स्टार से मिलाने जा रहे हैं, जो अपवाद हैं। एक एक्ट्रेस ने न केवल अपने पति की दूसरी शादी की तैयारियों में मदद की, बल्कि पति ने भी शादी से पहले अपनी पहली पत्नी से इजाजत मांगी थी। (Images Courtesy: Facebook, Instagram)
-
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के एक्टर संजीव सेठ से एक्ट्रेस रेशमा टिपनिस ने 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था, लेकिन शादी के 11 साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया और वे अलग हो गए। (Images Courtesy: Facebook, Instagram)
-
हालांकि, तब भी संजीव और रेशमा ने एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया था। कपल के दो बच्चे भी थे। अलगाव के करीब तीन-चार साल बाद संजीव सेठ की नजदिकियां अपनी को-स्टार लता सभरवाल से बढ़ने लगी थीं। संजीव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली शादी के बारे में लता सब जानती थीं। (Images Courtesy: Facebook, Instagram)
-
रील लाइफ में संजीव और लता पति-पत्नी का ही किरदार निभा रहे थे और उसी दौरान उन्हें प्यार हो गया था। संजीव ने बताया था कि वह लता से शादी करना चाहते थे लेकिन रेमशा और बच्चों की इजाजत के बिना वह शादी नहीं करते। (Images Courtesy: Facebook, Instagram)
-
संजीव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने रेशमा से शादी के बारे में बात की तो वह खुश हुईं और बच्चों ने भी हंसी खुशी दूसरी शादी की इजाजत दे दी। इतना ही नहीं रेशमा, संजीव की शादी को लेकर इतनी एक्साइटेड हो गईं की उन्होंने संजीव की शादी की तैयारियां खुद शुरू कर दीं। (Images Courtesy: Facebook, Instagram)
-
साल 2010 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रील लाइफ कपल ने रियल लाइफ में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। लता और रेशमा की दोस्ती भी हो गई और लता ने संजीव के पहले बच्चों को भी अपना लिया। लता और संजीव का भी एक बेटा है। हालांकि, रेशमा ने अपने बच्चों के साथ रहने का ही फैसला किया और उन्होंने अब तक दूसरी शादी नहीं की है। (Images Courtesy: Facebook, Instagram)
