-
विशेषज्ञ कहते हैं कि मौसम के हमें अपना खानपान मौसम के हिसाब से रखना चाहिए। इससे बहुत से फायदे होते हैं। जैसे बाजरा ठंड के मौसम मे पैदा होता है। इसीलिए उसका इस्तेमाल गर्मियों में कम होता है। (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
हमारा शरीर भी हमें मौसम के हिसाब से खानपान करने के संकेत देता रहता है। जैसे सर्दियों में हमें गर्म सूप या पकी हुई सब्जियां खाने का मन करता है उसी तरह से गर्मियों में सलाद जैसी ठंडी चीजें अच्छी लगती हैं। (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
जाड़े में खानपान पर बात करते हुए मुंबई बेस्ड न्यूट्रिनिस्ट करिश्मा चावला बताती हैं कि वह अपने क्लाइंट्स को शहद, नट्स, प्याज, लहसुन, सेब सहित अन्य फल, चने और हरे पत्ते वाली सब्जियां खाने की सलाह देती हूं। करिश्मा कहती हैं कि सर्दियों में ऐसी चीजें खानी चाहिए जो एंटीॉक्सिडेंट्स का काम करें। जिंक और फैट से भरपूर चीजों का भी भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए। (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
विटामिन सी और ई वाली सब्जियां: हरी पत्तियों वाली सब्जियां, ब्रोकोली, पार्सले, बेल पेपर्स, नट्स, साबुत चना, सेब और पपीता (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
जिंक रिच फूड्स: सीसम के बीज, कद्दू के बीज, पोल्ट्री उत्पाद, बीन्स, काजू, दही, बादाम, मटर और मशरूम (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
गु़ड फैट्स: नारियल तेल, जैतून का तेल, तिल, अखरोट, बादाम, चिया औऱ दूसरे ओमेगा 3 रिच सप्लीमेंट्स (Photo: Getty Images/Thinkstock)
-
क्या कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन जाड़े में नहीं किया जा सकता? इस सवाल पर करिश्मा चावला कहती हैं – जाड़े में कुछ भी खाने की मनाही नहीं तो नहीं है लेकिन हमें ये भी नहीं करना चाहिए कि स्पाइसी फूड के नाम पर जंक फूड दबा कर खाए जा रहे हैं। (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
गर्म चीजें जैसे गर्म चाय, कॉफी, गर्म दूध या हर्बल चाय, बिना चीनी डाले इनका सेवन जाड़े में इंसान के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
जाड़े में स्पाइसी फूड बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इनका जायका बढ़ाने के लिए उसमें नींबू या खड़े मसाले का इस्तेमाल किया जा सकता है। (Source: Getty Images/Thinkstock)
-
करिश्मा चावला कहती हैं कि इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजे सही मात्रा में सही मौसम और वक्त पर खाना चाहिए। याद रखें कि शरीर हमेशा होमियोस्टैसिस को बनाए रखने की कोशिश करता है और प्रकृति के सबसे करीब होने पर सबसे अच्छा काम करता है। (Source: Getty Images/Thinkstock)
