-
राधारानी के परम भक्त और वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज को भला कौन नहीं जानता है। वे आज के समय के प्रसिद्ध संत हैं। अपने प्रवचनों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। उनके प्रवचन बहुत सरल और आकर्षक होते हैं।
-
प्रेमानंद महाराज लोगों को भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। हालांकि, हिंदू ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी उनका सम्मान करते हैं।
-
उनके दरबार में आने वाले भक्तों में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। प्रेमानंद महाराज सभी से अपने-अपने भगवान के नाम का जाप करने के लिए कहते हैं।
-
हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह नमाज के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। वह नमाज को लेकर कह रहे हैं, “एक अन्य धर्मालंबी नमाज पढ़ रहे थे मार्ग पर, उनकी नियम निष्ठा को हम प्रणाम करते हैं।”
-
उन्होंने आगे कहा, “उनका जो समय होता है भगवत वंदना करने का वो कही भी हो, यात्रा में हो, मार्ग में हो उसी समय वो प्रभु की वंदना (नमाज) करने लगते हैं।”
-
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, “उनका ये नियम वंदनीय है, वो चाहे जिस नाम और रूप में भगवद् वंदना करते हों, हैं तो वे हमारे गोविंद ही।”
-
बता दें, मुस्लिम समुदाय के लोग दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। हर नमाज का एक वक्त निर्धारित है। सुबह सूरत से निकलने से पहले और छिपने के बाद नमाज पढ़ी जाती है।
(Photos Source: PremanandJi Maharaj/Facebook)
(यह भी पढ़ें: देशभर बम-बम भोले की गूंज, शिव भक्तों ने आज मनाया सावन शिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़)
