-
कनाडा में अगले साल अक्टूबर 2025 में आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता लगातार घटते जा रही है। इसके साथ ही कनाडा और भारत के बीच रिश्ते भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और इसका कारण है जस्टिन ट्रूडो का विवादित बयान। सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के संबंध और भी खराब हो गए हैं। (Photo: PTI)
-
इस बीच भारत ने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया है। साथ ही भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को देश से निष्कासित भी कर दिया है। कनाडा में सिखों का खूब बोलबाला है यहां तक कि देश की राजनीति में भी इनकी पैठ काफी मजबूत है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस वक्त कनाडा में सिखों की आबादी कितनी है? आइए जानते हैं: (Photo: PTI)
-
साल 2015 में जब जस्टिन ट्रूडो पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने अपनी कैबिनेट में चार सिखों को शामिल किया था और ऐसा कनाडा की राजनीति के इतिहास में पहली बार हुआ था। उस दौरान ट्रूडो ने भी मजाकिया अंदाज में कहा था भारत की मोदी सरकार से ज्यादा उनकी कैबिनेट में सिख मंत्री हैं। कनाडा की संसद में भारतीय मूल के 19 लोग वर्तमान समय में हैं। इसके साथ ही 3 सदस्य कैबिनेट मंत्री भी हैं। (Photo: Reuters)
-
साल 2016 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कनाडा की कुल आबादी में अल्पसंख्यक 22.3 फीसदी हो गए थे और इनकी संख्या साल 1981 में कुल आबादी की सिर्फ 4.7 फीसदी थी। (Photo: Indian Express)
-
इसके साथ ही एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2036 तक कनाडा में अल्पसंख्यकों की आबादी 33 फीसदी तक पहुंच जाएगी। (Photo: Indian Express)
-
पूरी दुनिया में सबसे अधिक भारतीय कनाडा में रहते हैं। ये कनाडा की कुल आबादी के 4 फीसदी हैं। इसके साथ ही सिख धर्म कनाडा में चौथा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। (Photo: Indian Express)
-
कनाडा में लगभग 8 लाख सिख अनुयायी हैं। वहीं, 2021 तक कनाडा में सिखों की आबादी 2.1 प्रतिशत थी। कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 16 लाख से भी अधिक है। (Photo: Indian Express) (यह भी पढ़ें: यूरोप के इन 10 देशों में लोगों पर कम रहता है काम का बोझ, सप्ताह में सिर्फ इतने घंटे करते हैं काम)