-
इस धरती पर एक से बढ़कर एक जानवरों की प्रजाति रहती है। वैज्ञानिकों की मानें तो कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस धरती पर पशु प्रजातियों की संख्या लगभग 7.7 मिलियन है। (Photo: Pexels)
-
कुत्ते, बिल्ली, भेड़, गाय, बकरी और ऊंट के अलावा कई जानवरों को लोग पालते भी हैं। कई जानवरों को इस धरती का सबसे खुश जानवर बताया गया है। (Photo: Pexels)
-
लेकिन एक ऐसा भी जानवर है जिसे इस धरती का सबसे उदास यानी दुखी जानवर का टैग मिला हुआ है। (Photo: Pexels)
-
इस जानवर का नाम लगभग हर किसी ने सुना होगा लेकिन अब तक पता नहीं होगा कि ये धरती का सबसे दुखी जानवर है। (Photo: Pexels)
-
दरअसल, भालू की एक प्रजाति पोलर बियर होती है जो सफेद रंग के होते हैं। आर्टुरो नाम के एक पोलर बियर को इस धरती का सबसे उदास जानवर बताया गया था। इसका जन्म अमेरिका में हुआ था और बाद में उसे साल 1993 में अर्जेंटीना ले जाया गया। (Photo: Pexels) दुनिया का सबसे छोटा युद्ध
-
आर्टुरो जिस पिंजरे में रहता था उसमें एक मादा भालू भी रहती थी जिसका साल 2012 में कैंसर से मौत हो गया था। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने आर्टुरो को ‘दुनिया का सबसे उदास जानवर’ करार दिया था और उसे कनाडा के एक चिड़ियाघर में ट्रांसफर करने के लिए एक याचिका भी दायर किया था। (Photo: Pexels)
-
ये याचिका लौरा मोरालेस द्वारा दायर की गई थी। दरअसल, आर्टुरो और उसकी मादा साथी जिस पिंजरे में रहते थे वो काफी छोटा था और वहां गर्मी भी थी। पोलर बियर ठंडी जगह पर रहते हैं। ऐसे में इसे कनाडा ट्रांसफर करने की भी मांग की गई थी। (Photo: Pexels)
-
लोगों का ध्यान आर्टुरो की ओर तब गया जब ट्विटर पर #Freearturo ट्रेंड करने लगा था। याचिका में बताया गया था कि आर्टुरो के साथ जो मादा भालू रहती थी उसकी मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हुआ था। हालांकि, डिप्रेशन और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को भी मौत का कारण बताया गया था। (Photo: Pexels)
-
मादा साथी की मौत के बाद आर्टुरो काफी उदास और दुखी रहता था और 3 जनवरी 2016 को 30-31 साल की उम्र में आर्टियो की भी मौत हो गई। बता दें कि, एक ध्रुवीय भालू 25 वर्ष से अधिक जीवित नहीं रहते हैं। (Photo: Pexels)
-
इसी के बाद से लोग आज तक इस ध्रुवीय भालू आर्टियो को धरती का सबसे उदास जानवर कहते हैं। (Photo: Pexels)
-
सबसे अधिक ध्रुवीय भालू आर्कटिक क्षेत्र के देशों में पाए जाते हैं जिसमें कनाडा, अलास्का, रूस, ग्रीनलैंड और नॉर्वे जैसे देश शामिल हैं। मौजूदा समय में सबसे अधिक पोलर बियर कनाडा में पाए जाते हैं। (Photo: Pexels) इस देश के लोग खाते हैं कुत्तों का मांस
