-
फिल्मी सितारों के लिए शूटिंग सेट पर खाना पहुंचाने वाले कैटसर्स ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत में सितारों के खाने-पीने की पसंद और दूसरी जानकारियां शेयर की।
-
लखन यादव के मुताबिक, देव आनंद साहब खाने-पीने के मामले में बेहद साधारण थे। वे आलू मेथी की सब्जी, दाल और सिर्फ एक रोटी खाते थे। हालांकि, खाने के साथ वे हमेशा सेब खाना पसंद करते थे।
-
लखन यादव ने बताया कि एक वक्त था, जब उनकी पत्नी प्रोड्यूसर गोविंद निहलानी (ऊपर फोटो में) के लिए अरबी की सब्जी और फिल्म स्टार राजकुमार के लिए करेला बनाकर टिफिन में भेजती थीं।
-
सितारों के लिए सेट पर खाने का इंतजाम करने वाल पुरुषोत्तम शेट्टी बताते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन को सेट पर मंगलोरियन फिश करी और चिकन करी बेहद पसंद है। शाहरुख की पसंद भी चिकन करी ही है।
-
सोनम कपूर खाने के मामले में बेहद चूजी हैं। हेल्थ के मद्देनजर वे आटा या चावल के बजाए बाजरे का इस्तेमाल करती हैं।
-
शेट्टी के मुताबिक, अक्षय कुमार को बिना तेल मसाले वाला खाना चाहिए होता है। वे दाल भी उबली खाना पसंद करते हैं।
-
ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन को मसालेदार खाना पसंद है। वे अपने खाने में लाल मिर्च पाउडर की डिमांड करते हैं।
-
श्याम बेनेगल फिल्म के सेट पर बड़ी से टेबल लगवाते थे ताकि पूरी कास्ट आराम से साथ बैठकर खाना खा सके।
