-

Weight Loss Easy Tips: मोटापा अपने साथ कई बीमारियां और परेशानियां लेकर आता है। इसीलिए शायद हर कोई बढ़े हुए मोटापे से छुटकारा पाना चाहता है। अपना वजन कम करने के लिए लोग एक से बढ़कर एक जतन करते हैं। कई लोग इसके पीछे काफी पैसे भी खर्च करते हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि अपनी कुछ आदतों में सुधार लाकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही आदतों के बारे में (All Photos: Indian Express File Photo):
-
विशेषज्ञ बताते हैं कि चीनी से वजन बढ़ता है। 2 चम्मच चीनी में 120 कैलोरी होती है। वजन कम करने के लिए कोशिश करनी होगी कि जितना कम हो उतना चीनी खाएं।
-
कुछ लोग हैवी नाश्ता पसंद करते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह भी वजन बढ़ाता है। जानकार सलाह देते हैं कि सुबह का नाश्ता हल्का होना चाहिए। दोपहर में हैवी लंच कर सकते हैं। दोपहर में मेटाबॉलिज्म काफी तेज होता है और इससे खाना जल्दी पच जाता है।
-
वजन कम करने के लिए जंक फूड से दूर रहना होगा और साथ ही फल और सब्जियों को डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना होगा।
-
वजन कम करने के लिए हमें दिनभर कुछ ना कुछ खाते रहने की आदत को भी अलविदा कहना होगा।
-
वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है अपने शरीर पर ध्यान देना। अगर आप जिम नहीं जाते हैं तो रोजाना खुद के लिए 30 मिनट निकालकर वार्मअप करिए। इसमें नियमत वॉकिंग, हल्के फुल्के वर्कआउट या फिर योग को आप शामिल कर सकते हैं।