-

Vivek Oberoi House Photos: विवेक ओबरॉय बॉलीवुड का एक चर्चित नाम हैं। राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले विवेक ओबरॉय का करियर तो कुछ खास नहीं रहा लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी के लेकर काफी चर्चा में रहे। विवेक का ऐश्वर्या राय से अफेयर और सलमान खान से अदावत काफी मशहूर है। विवेक ओबरॉय मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं । इस पॉश एरिया में विवेक ओबरॉय का आलीशान आशियाना है। देखें विवेक ओबरॉय के घर के अंदर की तस्वीरे:
-
मुंबई के जुहू के इस घर की कीमत करीब 14 करोड़ रुपए बताई जाती है।
-
इस घर में विवेक अपने पापा-मम्मी पत्नी औऱ दोनों बच्चों के साथ रहते हैं।
-
विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबरॉय भी 70-80 के दशक के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उन्होंने अमिताभ से लेकर नसीरुद्दीन शाह जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
विवेक ओबरॉय की पत्नी का नाम प्रियंका है। उनकी पत्नी के पिता कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विवेक ने अपने घर को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया है। -
विवेक अकसर सोशल मीडिया में अपने घर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
-
Photos: Social Media