-
दक्षिणपंथी संगठन Patriotic Europeans Against the Islamisation of the West (PEGIDA) के आह्वान के बाद यूरोप के कई देशों और ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को इस्लाम विरोधी हिंसक प्रदर्शन हुए। इस तरह की रैली चेक गणराज्य की राजधानी प्रॉग, नीदरलैंड्स के शहर एम्सटर्डम, जर्मन शहर ड्रेसडेन, फ्रांस के शहर कैलिस, इंग्लैंड के बर्मिंघम और ऑस्ट्रेलिया के शहर कैनबेरा आदि में हुए। डेनमार्क, आयरलैंड, फिनलैंड और एस्टोनिया में भी छोटे स्तर के प्रदर्शन हुए। (Source: AP & Reuters)
-
प्रदर्शनकारी शरणार्थियों को देश में जगह दिए जाने के समर्थकों और पुलिस से भिड़ गए। कई जगह पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा। ऊपर की तस्वीर एम्सटर्डम की है।
जर्मन शहर ड्रेसडेन में पुलिस और दो हजार के करीब प्रदर्शनकारियों का आमना-सामना हुआ। -
PEGIDA नाम के ग्रुप का उदय जर्मन शहर ड्रेसडन में दो साल पहले हुआ। शरणार्थियों का विरोध करने वाले धुर दक्षिणपंथी ग्रुप का यूरोपीय देशों में अच्छा खासा प्रभाव है। ऊपर की तस्वीर एम्सटर्डम की है।
-
फ्रेंच शहर कैलिस में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
-
डेनमार्क के शहर कोपेनहेगन में इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और शरणार्थियों का पक्ष लेने वाला ग्रुप भारी पड़ा।
-
प्रदर्शनकारी जंग प्रभावित देशों से भागकर यूरोप पहुंच रहे शरणार्थियों को देश में लगह देने का विरोध कर रहे हैं। तस्वीर एम्सटर्डम की है।
-
तस्वीर एम्सटर्डम में हो रहे प्रदर्शन की है।
-
तस्वीर एम्सटर्डम में हो रहे प्रदर्शन की है।
-
तस्वीर कोपेनहेगन में हुए प्रदर्शन की है।
-
तस्वीर एम्सटर्डम में हो रहे प्रदर्शन की है।
-
चेक गणराज्य के शहर प्रॉग में भी प्रदर्शन हुए।
