-
सोनाक्षी सिन्हा बैंगलोर में अपनी करीबी मित्र के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी। उनकी इस मित्र की अगले साल शादी है इसलिए उन्होंने इस बार नया साल उनके साथ मनाने की ठानी है।
-
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ लंदन में हैं।
-
‘बाहुबली’ अदाकारा तमन्ना भाटिया नए साल पर अपने माता पिता के साथ उत्तरी कैरोलीना के शेर्लोट में होंगी।
-
अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने परिवार के साथ नए साल पर दिल्ली में होंगे।
-
अभिनेता सोनू सूद फिल्म ‘कुंग फु योगा’ में जैकी चैन के साथ नजर आएंगे।
-
‘दम लगा के हईशा’ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नए साल पर भी काम में मसरूफ रहेंगी।
-
‘शमिताभ’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली अक्षरा हसन नए साल पर अपने परिवार और मित्रों के साथ देश से बाहर जा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ देश से बाहर जा सकती हूं।’’