-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कमरे के महत्व के साथ-साथ हर कमरे के लिए अलग-अलग नियम भी होते हैं। वहीं कई बार हम जाने-अनजाने में बेडरूम में कई ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे न सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है बल्कि परिवार में कलह की स्थिति भी बढ़ जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ चीजें तनाव का कारण बन सकती हैं और इन्हें वहां से हटा देना ही उचित होगा। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें भूलकर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।
-
चप्पल-जूते
वास्तु के अनुसार बेडरूम में बेड के नीचे चप्पल-जूते रखने पर नेगेटिविटी बढ़ती है। -
झूठे बर्तन
बेड के आस-पास कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए, इससे बुरे सपने आते हैं। -
झाड़ू
वास्तु के मुताबिक बेड के नीचे झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। -
आईना
बेडरूम में अगर आईना लगाते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता का प्रवेश होता है। इसकी वजह से नींद में बाधा आता है और स्वास्थ्य खराब होने के साथ-साथ चिड़चिड़ापन आता है। -
भगवान की तस्वीर और धर्म ग्रंथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में देवी-देवता की तस्वीरें और चालीसा जैसे धर्म ग्रंथ नहीं रखनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। -
कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार बेडरूम में कांटेदार पौधे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिससे घर के सदस्यों के बीच तनाव, विवाद और लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
(यह भी पढ़ें: इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया था Wi-Fi का आविष्कार, क्या फुल फॉर्म जानते हैं इसका आप?)
