-
घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। खासतौर पर किचन यानी रसोई घर को घर की समृद्धि का केंद्र माना जाता है। यहां की छोटी-छोटी गलतियां भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
कई बार अनजाने में हम कुछ ऐसी चीजें किचन में रख लेते हैं, जो वास्तु के अनुसार दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। आइए जानिए किचन में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए-
(Photo Source: Pexels) -
टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन
रसोई में टूटे, चटके या फटे बर्तन रखना वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन बर्तनों की वजह से घर में कंगाली और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। बेहतर है कि ऐसे बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर दें। (Photo Source: Pexels) -
खराब या बंद पड़े उपकरण
कई लोग किचन में खराब मिक्सर, जूसर, गैजेट्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़े रहने देते हैं। वास्तु के अनुसार यह अन्न की देवी को नाराज कर सकता है और घर में भोजन की कमी उत्पन्न कर सकता है। इसलिए खराब उपकरणों को या तो जल्दी ठीक करवाएं या हटा दें। (Photo Source: Pexels) -
बेकार और अनुपयोगी सामान
किचन में अनावश्यक सामान का ढेर नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। बेकार पड़े बॉक्स, पुराने जार, टूटे ढक्कन, एक्सपायर मसाले और अनयूज्ड सामान जितनी जल्दी हो सके किचन से बाहर करना चाहिए। यह घर में बाधाएं और आर्थिक रुकावटें बढ़ा सकता है। (Photo Source: Pexels) -
बासी या खराब भोजन
बासी, सड़ा या खराब खाना किचन में रखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है और अनहोनी की आशंका भी बताई जाती है। ताज़ा भोजन रखना और किचन को साफ-सुथरा बनाए रखना बेहद जरूरी है। (Photo Source: Pexels) -
रसोई में शीशा रखना
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में दर्पण रखना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष बढ़ता है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। यदि किचन में गलती से शीशा हो, तो उसे तुरंत हटा दें। (Photo Source: Pexels) -
झाड़ू और गंदे कपड़े
किचन में झाड़ू या इस्तेमाल किए हुए गंदे कपड़े रखने की आदत भी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में कर्ज बढ़ सकता है और आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। झाड़ू हमेशा छुपाकर रखें और गंदे कपड़ों को किचन से दूर रखें। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: कहीं गलत जगह स्वास्तिक तो नहीं बना रहे? जानें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्जित स्थान)