-
Varun Gandhi Narendra Modi: वरुण गांधी संजय (Sanjay Gandhi) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) के बेटे हैं। वह तीन बार से लोकसभा सांसद हैं। वरुण गांधी पीएम नरेंद्र मोदी को पिता समान मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे नरेंद्र मोदी ने जो बात कही थी वह सही साबित हुई थी।
-
वरुण गांधी ने साल 2011 में यामिनी रॉय से शादी रचाई थी। दोनों की शादी वाराणसी से हुई थी।
-
शादी के दो साल बाद 18 मार्च 2013 को उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। बेटी का नाम रखा गया आध्या प्रियदर्शिनी गांधी।
-
वरुण गांधी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकीं। उनकी नवजात बेटी महीने भर के अंदर ही 13 अप्रैल को इस दुनिया से चली गईं। वह जन्म के साथ ही मस्तिष्क में संक्रमण से पीड़ित थीं।
-
एक इंटरव्यू में वरुण गांधी ने बताया था कि बेटी के निधन से उन्हें और उनकी पत्नी यामिनी गांधी को गहरा सदमा पहुंचा था।
-
बकौल वरुण गांधी- जब मेरी बेटी का देहांत हुआ, मैं बहुत टूट गया था। उस समय सबसे पहला फोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही आया था। उन्होंने कहा कि देखो भगवान परीक्षा लेता है, भगवान ने एक देवी ली है तो एक देवी देगा भी।
-
वरुण गांधी ने बताया कि नरेंद्र मोदी की कही वो बात बिल्कुल सच साबित हुई। दो साल बाद वरुण गांधी के घर में एक बेटी का और जन्म हुआ।
-
वरुण गांधी ने अपनी इन बेटी का नाम अनुसुइया रखा है।
-
अनुसुइया अपनी दादी मेनका गांधी के बेहद करीब हैं। मेनिका अपनी पोती को लेकर संसद भवन भी आ चुकी हैं।
-
Photos: PTI
