-
IPL के फाउंडर, चेयरमैन और BCCI के सदस्य रह चुके ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में इसके लिए आवेदन भी दिया है। ललित मोदी को वनुआतु की नागरिकता मिल गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है। (Photo: Indian Express)
-
आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग हेराफेरी और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (फेमा) का उल्लंघन करने का आरोप है। भारत छोड़ने के बाद से ललित मोदी 2010 से लंदन में हैं। (Photo: Indian Express)
-
वानुआतु में एक लोकप्रिय ‘सिटिजनशिप बाय इन्वेस्टमेंट’ (CBI) या गोल्डन पासपोर्ट कार्यक्रम है जो अमीर व्यक्तियों को इसके पासपोर्ट खरीदने की अनुमति देता है। (Photo: Indian Express)
-
वानुआतु की नागरिकता प्राप्त करना काफी आसान है। यहां आवेदक को नागरिकता प्राप्त करने के लिए देश में कदम रखने की भी जरूरत नहीं है वो डिजिटली सिटिजनशिप प्राप्त कर सकता है। (Photo: Indian Express)
-
यहां की नागरिकता की लाकत 1.18 करोड़ रुपये से लेकर 1.35 करोड़ रुपये तक है। आवेदन दाखिल करने बाद 30 से 60 दिनों के बीच नागरिकता मिल सकती है। (Photo: Indian Express)
-
वानुआतु की जनसंख्या की बात करें तो यहां की आबादी सिर्फ 3.2 लाख है। (Photo: vanuatuislands/Insta) कितनी बड़ी है स्टीव स्मिथ की फैमिली, क्या करती हैं पत्नी? जानें लव स्टोरी
-
वानुआतु करीब 83 द्वीपों से मिलकर बना एक देश है। इसमें से कई द्वीप ज्वालामुखी हैं। (Photo: Indian Express)
-
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक वानुआतु का पासपोर्ट 113 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है। (Photo: Indian Express)
-
वानुआतु में कोई टैक्स नहीं लगता है। यहां ना तो इनकम, संपत्ति या किसी तरह का कॉर्पोरेट टैक्स नहीं लगता है। पिछले दो सालों में करीब 30 अमीर भारतीयों ने यहां की नागरिकता हासिल की है। (Photo: vanuatuislands/Insta)
-
कहां है वानुआतु
वानुआतु गणराज्य दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है जो उत्तरी ऑस्ट्रेलिया से लगभग 1,750 किलोमीटर की दूरी पर है। (Photo: vanuatuislands/Insta) -
वानुआतु दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक है। ये देश अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। (Photo: vanuatuislands/Insta)
-
इसके साथ ही वानुआतु दुनिया की बेहतरीन स्कूबा डाइविंग साइट्स में से एक है। (Photo: vanuatuislands/Insta) भगोड़े ललित मोदी ने जिस Vanuatu देश में ली शरण, जानें उसकी 5 बातें और नागरिकता मिलने की प्रक्रिया
