-

भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने हाल ही में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिजाइन को फाइनल किया है। (Source: @dailytravelhac1/instagram)
-
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। स्लीपर ट्रेन का लुक अंदर से कैसा होगा इसकी कुछ एनिमेटेड तस्वीरें सामने आई हैं। (Source: @AshwiniVaishnaw/twitter)
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन में 20 से 22 कोच होंगे, जिसमें 857 बर्थ होंगी। इनमें 823 बर्थ यात्रियों के लिए और 34 बर्थ स्टाफ के लिए आरक्षित रखी जाएगी। (Source: @AshwiniVaishnaw/twitter)
-
हर कोच में एक मिनी पैंट्री भी होगी। ट्रेन में वाई-फाई और एलईडी स्क्रीन भी होंगी जो यात्रियों को उनकी यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी। (Source: @AshwiniVaishnaw/twitter)
-
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत कि स्लीपर कोच का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे का रूस की कंपनी के साथ मिलकर 120 वंदे भारत ट्रेनों को तैयार करने की योजना है। (Source: @AshwiniVaishnaw/twitter)
-
बता दें, वंदे भारत में फिलहाल सिर्फ चेयर कार की व्यवस्था है। यानी इस ट्रेन में यात्री सिर्फ बैठ कर ही यात्रा कर सकते हैं, इसलिए इसे लंबी दूरी के सफर में नहीं लगाया गया है। लेकिन अब जल्द ही यात्री वंदे भारत से लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। (Source: @AshwiniVaishnaw/twitter)
-
बताया जा रहा है कि इस साल के आखिर तक स्लीपर कोच बनकर तैयार हो जाएंगे और अगले साल यानि फरवरी 2024 से ये पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। (Source: @dailytravelhac1/instagram)
(यह भी पढ़ें: लग्जरी लाइफ जीते हैं अभिषेक मल्हान, किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है फुकरा इंसान का नया घर)