-
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप पर एक महिला ने सेक्स पार्टी में बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसके साथ यह घटना 1994 में हुई थी। उस वक्त वह सिर्फ 13 साल की थी। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महिला ने कैलिफोर्निया की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 6 अरब 64 करोड़ 23 लाख रुपए का दावा ठोका है। दूसरी ओर ट्रंप ने रडार ऑनलाइन के साथ बातचीत में आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगा रही हैं। (Photo Source:AP)
-
ट्रंप पर आरोप लगाने वाली लड़की का दावा है कि जून 1994 से लेकर सितंबर 1994 तक उसके साथ दुराचार किया गया। लड़की ने ट्रंप के दोस्त जैफरी एप्सटाइन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। (Photo Source:AP)
-
महिला ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने जब उसके साथ बलात्कार किया, तब वह 13 वर्ष की थी। (Photo Source: REUTERS)
-
इस समय 34 साल की हो चुकी लड़की ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने एक बार अच्छे तरीके से सेक्स न करने पर उसे और उसकी एक सहेली को धक्का दे दिया था। दोनों लड़कियां उस वक्त स्कूल में पढ़ती थीं। महिला ने बताया कि ट्रंप उन पर बहुत पर जोर से चिल्लाए थे। (Photo Source: REUTERS)
-
महिला का यह भी दावा है कि ट्रंप और उनके दोस्त एप्सटाइन ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। (Photo Source: REUTERS)
-
मिरर डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप पर उनकी एक्स वाइफ का यौनशोषण करने के भी आरोप लग चुके हैं। इवाना ने 1991 में ट्रंप पर ये आरोप लगाए थे, उस वक्त दोनों के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी।(Photo Source:AP)
-
डोनाल्ड ट्रंप जब से रिपब्लिकन पार्टी की ओर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए मैदान में उतरे हैं, तभी से विवादों में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले उनकी सुपर मॉडल वाइफ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। (Photo Source: REUTERS)
-
रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया नॉस ट्रंप की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही थीं। सोशल मीडिया में मिलेनिया ट्रंप की तस्वीरें यह करकर शेयर की गई थीं कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की संभावनाएं हैं और ऐसे में अगर वह अमरीका के राष्ट्रपति बन जाते हैं तो मिलेनिया ट्रंप यहां की प्रथम महिला बन जाएंगी। मिलेनिया ट्रंप स्लोवेनिया की सुपर मॉडल रह चुकी हैं। (Photo Source:Twitter)
मेलेनिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। वह पूर्व में लॉन्जरी मॉडल रह चुकी हैं। (Photo Source:Twitter) -
मेलेनिया और ट्रंप की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों को एक बेटा भी है। (Photo Source:Twitter)
-
मेलेनिया ट्रंप ने 45 साल की उम्र में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। वह डोनाल्ड ट्रंप से 24 साल छोटी हैं। (Photo Source:Twitter)
-
डोनाल्ड ट्रंप अगर चुनाव जीत जाते हैं तो मेलेनिया अमेरिका पहली फर्स्ट लेडी होंगी जो अमेरिकी मूल की नहीं हैं। मेलेनिया पूर्वी यूरोप में पैदा हुई थीं और अमेरिका में मॉडलिंग के दौरान डोनाल्ड से मिली थीं।(Photo Source:Twitter)
-
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के एक बड़े उद्योगपति भी हैं। ट्रंप के पास कई शहरों में फॉर्म हाउस और सम्पत्ति मौजूद है।(Photo Source:Twitter)
