मॉडल और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अनिल शर्मा की एक्शन रोमांस फिल्म सिंह साहब द ग्रेट फिल्म से की थी। -
रौतेला को साल 2015 में मिस डीवा के खिताब से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2015 में भारत को रीप्रेजेंट किया था।
25 फरवरी 1994 को कोटद्वार में जन्मी उर्वशी अब तक सात फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह फिल्म ग्रेट ग्रांड मस्ती में नजर आई थीं। -
हिंदी फिल्मों के अलावा उर्वशी कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
-
फिल्मों के अलावा उर्वशी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। उर्वशी हनी सिंह के साथ लव डोज, मिका सिंह के साथ लाल दुपट्टा में काम कर चुकी हैं।
-
हाल ही में उन्होंने हनी सिंह, विद्युत जामवाल, मीत ब्रदर्स, सुखबीर सिंह और नेहा कक्कड़ के साथ भी एक गाना किया था।
-
उर्वशी की हालिया रिलीज की बात करें तो ग्रेड ग्रांड मस्ती ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। फिल्म की कहानी काफी कमजोर बताई जा रही थी। लेकिन फिल्म में उर्वशी की काफी तारीफ हुई थी।
-
इसमें उन्होंने इला अरुण के पुराने गाने रेशम का रुमाल पर डांस किया था। फिल्म का वह गाना काफी हिट रहा था। ग्रीन ड्रेस में उर्वशी काफी खूबसूरत लग रही थीं।
-
उर्वशी नेशनल लेवल बास्केट बॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं।
-
उर्वशी जल्द आने वाली फिल्म काबिल में एक परफॉर्मेंस में नजर आने वाली हैं।
-
उर्वशी ने सारा जमाना हसीनों का दीवाना पर परफॉर्म किया है। इस वीडियो में उर्वशी को काफी पसंद किया जा रहा है।
