-
संघ लोक सेवा आयोग ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। कुल 1009 कैंडिडेट का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। (Photo: Indian Express)
-
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक जानकारी: (Photo: Still From Vajiram and Ravi Youtube)
-
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। (Photo: Still From NEXT IAS Youtube)
-
उन्होंने परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर रखा था। (Photo: Still From Vajiram and Ravi Youtube)
-
शक्ति दुबे के दिए गए एक मॉक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2018 में वो वाराणसी पढ़ने आ गईं। यहां के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। (Photo: Still From NEXT IAS Youtube)
-
अपने मॉक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वो साल 2018 में वाराणसी आईं तभी से सिविल सेवाओं की तैयारी कर रही हैं। यानी उन्हें ये सफलता 7 साल के बाद मिली है। (Photo: Still From NEXT IAS Youtube)
-
शक्ति दुबे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज से ही किया है। उन्होंने सिविल सेवा में शामिल होने के अपने फैसले का श्रेय अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को देती हैं। उन्होंने अपने पिता से प्रेरित होकर IAS बनने का फैसला किया था। (Photo: Still From NEXT IAS Youtube)
-
जब शक्ति दुबे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थीं। इसी दौरान उन्होंने एहसास हुआ कि पुलिस या उसकी गाड़ी किसी व्यक्ति को सुरक्षित महसूस कराती है। इसी के बाद शक्ति दुबे ने ठान लिया कि वो आईएएस ही बनेंगी। (Photo: Still From NEXT IAS Youtube) UPSC Result 2025 Out: प्रयागराज की Shakti Dubey को मिली ऑल इंडिया Rank 1, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
