-
भारत सहित कई देशों में मेहंदी लगाना एक पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रथा है। यह न केवल सुंदरता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि शुभ अवसरों पर इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी होता है। समय के साथ मेहंदी की डिज़ाइनिंग में काफी बदलाव आया है और अब यह एक प्रोफेशनल स्किल बन चुकी है जिसे लोग कोर्स करके भी सीखते हैं।
(Photo Source: Pinterest) -
आज मेहंदी के कई प्रकार के डिजाइन उपलब्ध हैं, जो न केवल पारंपरिक बल्कि आधुनिक फैशन का भी हिस्सा बन चुके हैं। आइए जानते हैं मेहंदी के प्रमुख डिजाइनों के बारे में—
(Photo Source: Pinterest) -
अफ़्रीकी मेहंदी डिजाइन
इसमें ज्यादातर ट्राइबल पैटर्न और मोटिफ्स देखने को मिलते हैं। यह डिजाइन अलग-अलग संस्कृति की झलक देता है और आजकल फैशन वर्ल्ड में काफी ट्रेंड में है। (Photo Source: Pinterest) -
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी बहुत ही लोकप्रिय है, खासकर युवाओं में। इसमें मोटे-मोटे फूलों, बेलों और पत्तियों का उपयोग होता है, और यह हाथ या पैर के किसी एक हिस्से पर ही सजाई जाती है, जिससे यह सिंपल और क्लासी लगती है। (Photo Source: Pinterest) -
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
दुल्हनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई मेहंदी होती है। इसमें पूरा हाथ और पैर ढक जाता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन, बारात, डोलियां, और अन्य शादी से जुड़े प्रतीक शामिल होते हैं। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं लेकिन मेहंदी भी लगाने का है मन, तो ये डिजाइन आपके आउटफिट के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट) -
ज्योमेट्री मेहंदी डिजाइन
इसमें सिंपल और क्लीन लाइनों, डॉट्स और शेप्स का इस्तेमाल होता है। यह डिजाइन हाथों को एक मॉडर्न और मिनिमल लुक देता है। (Photo Source: Pinterest) -
भारतीय मेहंदी डिजाइन
भारतीय डिजाइन सबसे ज्यादा डिटेलिंग वाले होते हैं। इसमें पल्लव, मंगलसूत्र, कलीरे, गणेश जी, और अन्य पारंपरिक तत्वों का समावेश होता है। दुल्हन के लिए यह एक आदर्श डिजाइन मानी जाती है। (Photo Source: Pinterest) -
इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन
यह भारतीय और अरबी डिजाइनों का सुंदर संयोजन है। इसमें भारतीय बारीकियां और अरबी शैली की मोटी रेखाएं मिलती हैं, जो इसे यूनिक बनाती हैं। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: पार्लर जाने का नहीं मिल रहा समय, घर पर ही लगाएं ये आसान मेहंदी पैटर्न्स, मिनटों में तैयार हो जाएंगे ये डिजाइन्स) -
मॉडर्न मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन फ्यूजन स्टाइल में होता है, जिसमें पारंपरिक और वेस्टर्न एलिमेंट्स को मिलाया जाता है। इसमें कम जगह में अधिक आकर्षण दिया जाता है, जिससे यह मॉडर्न लुक देता है। (Photo Source: Pinterest) -
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित होता है। इसमें तिकोने, चौकोर, और रेखीय डिजाइन का सुंदर मिश्रण होता है जो इसे आधुनिक लुक देता है। (Photo Source: Pinterest) -
मुघलई मेहंदी डिजाइन
मुगल काल से प्रेरित यह डिजाइन बेहद रॉयल और डिटेल्ड होती है। इसमें आर्किटेक्चरल पैटर्न, जाली डिजाइन और फुल हैंड कवरिंग स्टाइल होता है। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: घर पर आप आसानी से लगा लेंगे ये आसान ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जरूर करें ट्राई) -
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन में अरबी और भारतीय डिजाइन का मिक्सचर होता है। यह बारीक डिटेलिंग और सुंदर मोटिफ्स के लिए जाना जाता है, खासकर शादी और त्योहारों के मौके पर। (Photo Source: Pinterest) -
राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
राजस्थानी डिजाइन अपनी जटिलता और परंपरागत शैली के लिए प्रसिद्ध है। इसमें दुल्हन-दूल्हे, हाथी, मयूर और फूलों की महीन आकृतियां बनाई जाती हैं। इस डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि यह दोनों हाथों को पूरी तरह से भर देती है। (Photo Source: Pinterest) -
टैटू मेहंदी डिजाइन
यह अस्थायी टैटू होता है, जो मेहंदी के रंग से बनाया जाता है। यह खासतौर पर बच्चों और युवाओं के बीच लोकप्रिय है, जो स्थायी टैटू से बचना चाहते हैं। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: Wedding Season Easy Mehndi Design: शादी के बिजी शेड्यूल में भी लगा लेंगे मेहंदी, 5 मिनट में तैयार हो जाएंगे ये डिजाइन)
