-
संसद में आम बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि इनकम टैक्स पर नया कानून बनेगा। इसके लिए अगले सप्ताह एक अलग से इनकम टैक्स बिल आएगा। (Photo: PTI)
-
सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स पर जो ऐलान किया है उससे मुताबिक अब हर महीने एक लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। (Photo: PTI)
-
इनकम टैक्स स्लैब
वित्त मंत्री ने इस बजट में ऐलान किया है कि अब 12 लाख तक की सालाना कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। (Photo: PTI) -
1- 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। (Photo: PTI) Budget 2025: बजट 2025 में किसे क्या मिला, 15 पॉइंट में समझें
-
2- 12 से 16 लाख तक की कमाई पर 15 फीसदी इनकम टैक्स लगेगा। (Photo: PTI)
-
3- 16 से 20 लाख की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। (Photo: PTI)
-
4- 20 से 24 लाख तक की कमाई पर 25 प्रतिशत तक इनकम टैक्स देना होगा। (Photo: PTI)
-
5- 24 से ज्यादा की कमाई पर 30 फीसदी इनकम टैक्स देना होगा। (Photo: PTI)
-
अब आइए जानते हैं क्या-क्या मिला?
कैंसर की 36 दवाएं सस्ती होंगी। इसके साथ ही पिछले 4 साल का IT रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है। (Photo: PTI) -
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। छोटे उद्योगों का विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जोरी होंगे। इसके साथ ही MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.6 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा। (Photo: PTI) किसने गिफ्ट की है निर्मला सीतारमण को ये साड़ी? इस राज्य से है खास कनेक्शन
-
स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया जाएगा और साथ ही गारंटी फीस में भी कमी होगी। (Photo: PTI)
-
क्या सस्ता हुआ?
मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार जैसे सामान सस्ते होंगे। सरकार ने 82 समानों से सेस हटा दिया है। इसके साथ कपड़े और लेदर के सामान भी सस्ते होंगे। (Photo: PTI) -
AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ आंटित किए गए हैं। वहीं, अगले 5 वर्षों में 75 हजार नई मेडिकल सीटें और परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग। (Photo: PTI)
-
बिहार को बड़ी सौगात- जानें क्या-क्या मिला?
बजट 2025 में बिहार को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी पटना के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। (Photo: PTI) Union Budget 2025: आज 8वां बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण, जानिए अब तक बनाए गए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड -
बिहार में पर्यटन बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट पर जोर, बोध गया को विकसित किया जाएगा। साथ ही बिहार में नई नगर योजना को मंजूरी दी गई है। (Photo: PTI)
-
बिहार में फूड्स टेक्नोलॉजी बनाया जाएगा। साथ ही राज्य में फूड इंस्टीट्यूट बनेगा। (Photo: PTI)
-
मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर एआरएम परियोजना के लिए सहायता मिलेगी जिसे 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। (Photo: PTI)
-
बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा। आईआईटी पटना की क्षमता का विस्तार होगा। बिहार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान स्थापित किए जाएंगा। (Photo: PTI)
-
बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा जिससे लाखों किसानों को लाभ होगा। (Photo: PTI) भारतीय इतिहास का सबसे लंबा और छोटा बजट भाषण, जानें किस वित्त मंत्री के नाम है ये रिकॉर्ड?
