-
Young TV Actresses Education: कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने पढ़ाई लिखाई भी खूब की है। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस मामूली पढ़ाई के बाद ही एक्टिंग में आ गईं और फिर दोबारा नहीं पढ़ पाईं। कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रखा। इनमें से कुछ को खूब शोहरत नसीब हुई। आइए डालते हैं टीवी की चंद चर्चित युवा टीवी एक्ट्रेसेस की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पर एक नजर:
-
Palak Tiwari: पलक तिवारी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। पलक ने मुंबई से 12वीं की पढ़ाई के बाद साइकोलॉजी में डिग्री कोर्स किया। पलक मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पढ़ी हैं।
-
Jannat Zubair: जन्नत जुबैर 12वीं तक ही पढ़ पाई हैँ। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी।
-
Avneet Kaur: अवनीत कौर ने 8 साल की उम्र से ही अपना टीवी करियर शुरू कर दिया था। अब वह फिल्में भी कर रही हैं। अवनीत फिलहाल एक्टिंग के साथ ही मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही हैं।
-
Anushka Sen: अनुष्का सेन टीवी भी टीवी की चर्चित युवा अभिनेत्री हैं। 19 वर्षीय अनुष्का फिल्मोग्राफी में डिग्री कोर्स कर रही हैं।
-
Ashnoor Kaur: 18 साल की टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर मुंबई के प्रतिष्ठित कॉलेज से मास मीडिया औऱ कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं।