-
बॉलीवुड में अकसर नेपोटिज्म की बात होती है। आरोप लगाए जाते हैं कि स्टारकिड्स को घर बैठे मौके मिल जाते हैं वहीं बाहरियों को सालों तक स्ट्रगल करना पड़ता है। नेपोटिज्म सालों से बहस का मुद्दा बना हुआ है। आइए डालते हैं उन स्टार किड्स पर एक नजर जिन्होंने बेहतरीन एक्टर्स को पछाड़ बेस्ट न्यू कमर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।
-
साल 2020 में अनन्या पांडे को स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 के लिए बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड मिला था। इस साल सिद्धांत चतुर्वेदी भी गली बॉय के लिए फिल्मफेयर अवार्ड में नॉमिनेट हुए थे। लेकिन चंकी पांडे की बेटी अनन्या यह अवार्ड जीता था।
-
राधिका मदान को पटाखा फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन उस साल सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को केदारनाथ के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
-
साल 2015 में विकी कौशल को पछाड़ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने हीरो फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।
-
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग के लिए न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने उस साल अमृता पुरी और प्रियामणि को पीछे छोड़ा था।
-
कोंकणा सेन शर्मा और गौरी कर्णिक को पीछे छोड़ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने साल 2003 में फिल्मफेयर का बेस्ट न्यू कमर अवार्ड जीता था।
-
साल 2002 में आर माधवन को पीछे छोड़ते हुए जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने मुझे कुछ कहना है कि लिए फिल्मफेयर का बेस्ट न्यू कमर अवार्ड जीता था।
-
साल 2000 में करीना कपूर ने कहो ना प्यार है की अमीषा पटेल को पछाड़ते हुए यह अवार्ड जीत लिया था।