-
Donal Trump In India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें रीसीव करने एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कशनर भी आए हैं। डोनल्ड ट्रंप के गुजरात प्रवास के दौरान उनकी खाने-पीने की व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है मशहूर शेफ सुरेश खन्ना को। लेकिन बीफ के शौकीन डोनल्ड ट्रंप को अहमदाबाद में शुद्ध शाकाहारी भोजन से संतोष करना पड़ेगा।
-
सुरेश खन्ना अमहदाबाद के फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के चीफ शेफ हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ अमेरिकी मेहमानों के लिए कई खास भारतीय और गुजराती व्यंजन परोसने की तैयारी की है।
-
शेफ सुरेश खन्ना ने मीडिया को बताया कि मेनू में गुजराती व्यंजनों पर जोर रहेगा। ट्रंप को ब्रोकली समोसा, शहद में डूबी कुकुीज, मल्ट्री ग्रेन की रोटियां और बेसन से बने स्नैक्स जैसे आइटम परोसे जाएंगे। उन्हें गुजरात का मशहूर ढोकला, खमन और सेब पाई भी खिलाया जाएगा।
-
सुरेश खन्ना काफी नामी शेफ हैं और कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। उन्हें साल 1990 में राष्ट्रीय पाक पुरस्कार (National culinary award) से भी नवाजा गया था।
-
सुरेश खन्ना पीएम मोदी से लेकर दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम तक को अपने हाथ का पका खाना खिला चुके हैं।
-
सुरेश खन्ना अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने हाथ का बना खिलाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
