-
जब भी आप घर से बाहर निकलते हैं तो आप कई भिखारियों को देखते होंगे और उनकी हालत भी दयनीय होती है, लेकिन भारत में कई ऐसे भिखारी भी हैं, जो दिखने में तो बड़े दयनीय लगते हैं, लेकिन उनके पास एक मिडिल क्लास आदमी से भी ज्यादा पैसा है। कई के पास फ्लैट, जमीन, बैंक-बैलैंस आदि है, तो कोई ऑटो से सफर करता है। आइए जानते हैं देश के अमीर भिखारियों के बारे में, जिनकी संपत्ति जानकार आप हैरान रह जाएंगे।
-
भरत जैन- 51 साल के भरत को भारत का सबसे अमीर भिखारी माना जाता है और यह मुंबई में रहता है। भरत के पास 70 लाख से अधिक की कीमत के दो फ्लैट है और भरत ने एक ज्यूस की दुकान किराए पर दे रखी है, जिससे वो महीने के 10 हजार रुपये कमाते हैं। बताया जाता है कि उनकी महीने की कमाई करीब 60 हजार रुपये है।

कृष्ण कुमार- कृष्ण कुमार भी मुंबई में भीख मांगते हैं और उनके पास भी एक खुद का फ्लैट है, जहां वो अपने भाई के साथ रहते हैं। -
सरवातिया देवी- यह भारत की सबसे प्रसिद्ध भिखारी हैं और पटना में रहती है। सरवातिया हर साल 36000 रुपये इंश्योरेंस के देती हैं और उनका एक बैंक अकाउंट भी है। वह भारत के कई हिस्सों में घूम चुकी है।
-
सांभाजी काले- सांभाजी के पास एक फ्लैट, दो घर और जमीन है। इसी के साथ ही उन्होंने पैसा बैंक में जाम करवा रखा है और कई जगह पैसे निवेश भी कर रखे हैं।
-
लक्ष्मी दास- कोलकाता की इस भिखारी के पास बैंक अकाउंट है, जिसमें मोटा पैसा जमा है। वह 16 साल की उम्र से भीख मांग रही है।
-
मस्सु- यह भिखारी सिर्फ पैसे कमाता ही नहीं बल्कि उसे खर्च भी अलग अंदाज में करता है। यह भिखारी अपने भीख मांगने के स्थान पर आने के लिए ऑटो-रिक्शा किराए पर लेता है और ऑटो से ही घर जाता है।