-
Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय विश्व सुंदरी रह चुकी हैं। आज भी उनकी खूबसूरती की दुनिया कायल है। ऐश्वर्या 46 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी उनके फैंस के बीच उनके लिए दीवानगी वैसे ही बरकरार है। ऐश्वर्या राय का निजी जीवन भी चर्चा में रहता है। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस से जुड़ी हर जानकारी पाना चाहते हैं। ऐसे फैंस के मन में ये सवाल भी रहता है कि ऐश्वर्या राय ने शादी के कुछ सालों बाद अपने मंगलसूत्र का डिजाइन क्यों बदल दिया।
-
19 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई थी। शादी में ऐश्वर्या राय ने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी।
-
ऐश्वर्या के शादी के दिन वाली ये साड़ी उन दिनों 75 लाख की बताई जा रही थी। इस साड़ी में ऐश्वर्या और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।
-
शादी के बाद जब ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं तो लोगों की नजर उनके मंगलसूत्र पर पड़ी।
-
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐश्वर्या के मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख के करीब बताई गई। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ऐश्वर्या राय का मंगलसूत्र बदल गया।
-
शादी के शुरूआती दिनों में ऐश्वर्या राय के मंगलसूत्र की चेन लंबी होने के साथ-साथ दो लेयर्ड वाली थी। लेकिन इन दिनों ऐश्वर्या का मंगलसूत्र केवल उनकी नेकलाइन को ही टच कर रहा है। डोरी भी हल्की हो गई है।
-
इंटरनेट पर मौजूद आर्टिकल्स की मानें तो ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के जन्म के बाद अपने मंगलसूत्र में चेंज करवाया है।
-
बताया जाता है कि बेटी को हैवी ज्वैलरी से दिक्कत ना हो इस कारण ऐश्वर्या ने भारी-भरकम ज्वैलरी को भी खुद से दूर कर दिया था।
-
All Photos: Aishwarya Rai Bachchan Fan Facebook Page)