-
शनिवार शाम को बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए चार लोग एंट्री ले चुके हैं। एंट्री लेने वालों में स्वामी ओम की प्यारी बेटी प्रियंका जग्गा भी हैं। पहली बार उन्हें दर्शकों का कोई सपोर्ट नहीं मिला और उन्हें पहले हफ्ते के बाद ही घर से बाहर जाना पड़ा। साथी कंटेस्टेंट से लड़ाई करके वो लाइमलाइट में बने रहने में कामयाब हुई थीं। दो बच्चों की मां ने जहां पहले कहा था कि वो घर में कभी वापस नहीं आएंगी, एक बार फिर से घर में आ चुकी हैं।
-
अपने फोटेशूट की वजह से ब्रिटिश मॉडल जैसन शाह पहले से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऐसी खबर है कि वो ब्राजील की मॉडल डैनिएला पॉब्लन के डेट कर रहे हैं।
-
जैसन ने आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म फितूर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने आदित्य के दोस्त का रोल निभाया था।
-
नीली आंखों वाले जैसन बिग बॉस के घर में तहलका मचा देंगे। बिग बॉस का घर सरप्राइज से भरा हुआ है इसलिए किसे क्या पता जैसन घर में जाकर क्या करने वाले हैं।
-
स्टूडेंट ऑफ द ईयर में वरुण धवन के दोस्त के तौर पहचाने जाने वाले साहिल आनंद अपने लुक्स से अपनी फीमेल फैल फॉलोइंग को बढ़ाएंगे। रोडिज के सीजन 4 में बानी और साहिल का रिश्ता सही नहीं रहा था।
-
स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अलावा साहिल ने लव डे और है अपना दिल तो आवारा में काम किया है। इसके अलावा वो एक नई उम्मीद- रोशनी और रंग बदलती ओढनी जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं।
-
जर्मन-रशियन मॉडल एलेजा कजान बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस सैफ अली खान स्टारर एजेंट विनोद में नजर आई थीं।
-
मैक्स मूलर भवन में कजान जर्मन पढ़ाती हैं। इसी वजह से उनकी हिंदी काफी अच्छी है।
-
कोलकाता की एक संस्था में वालंटियर होने के साथ एलेना ने कोलकाता में शूट हुई एक ऑस्ट्रेलियन शॉर्ट फिल्म में काम किया है। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म क्लर्क से अपने बंगाली करियर की शुरुआत की। जिसमें उनके साथ प्रोसेनजीत चटर्जी नजर आए थे। एक्ट्रेस गांधी टू हिटलर फिल्म का हिस्सा रही हैं।
