-
Tik Tok सुपरस्टार Mr Faisu उर्फ फैजल शेख आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हाल ही में तबरेज अंसारी लिंचिंग पर विवादित वीडियो के कारण वह काफी चर्चा में भी रहा। आज टिकटॉक पर मिस्टर फैजू के 23 मिलियन से भी अधिक फालोवर्स हैं। ये सफर शुरू हुआ था शौक से जिसे बाद में फैजल शेख ने Mr Faisu बन तमाम शोहरत पाई। (All Pics: mr_faisu_07/instagram)
-
फैजल शेख का जन्म 5 अगस्त 1998 को मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। फैजू ने अपनी शुरुआती शिक्षा बांद्रा के IES New English school से पूरी की। उसके बाद बांद्रा के ही एमएमके कॉलेज से फैजू ने ग्रेजुएशन पूरी की।
-
फैजल शेख को शुरू से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। उसने इसे ही अपना करियर बनाना चाहा लेकिन मौके नहीं मिले।
-
शुरुआत में वह अपने डांस और एक्ट के वीडियो बना फेसबुक पर डाला करता था। फिर किसी ने उसे टिकटॉक के बारे में बताया। वहां उसने अपने वीडियोज डालने शुरू किए।
-
शुरुआत में वीडियोज को 10-20 लाइक्स मिला करते थे। फिर एक दिन एक वीडियो वायरल हो गया। इसे लाख से ज्यादा व्यूज मिले।
-
इस वीडियो के बाद फैजू को समझ आ गया कि उसे क्या करना है। फिर उस दिन के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-
आज आलम ये है कि टिकटॉक पर उसके 23 मिलियन से ज्यादा फालोवर्स हैं। शोहरत इतनी है कि ऋतिक जैसे सुपरस्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए Mr Faisu के पास पहुंचते हैं।