-
कनाडा और भारत के बीच लगातार रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। कनाडा ने देश में हिंसा और हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ होने का आरोप लगाया है। कनाडा के रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कमिश्नर माइकल ड्यूहेम ने ये आरोप लगाए हैं जिसके बाद भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया है। साथ ही भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को देश से निष्कासित भी कर दिया है। (Photo: Indian Express)
-
दुनिया के किसी देश में सबसे अधिक भारतीय रहते हैं तो वो है कनाडा। वहां की कुल आबादी का 4 प्रतिशत हिस्सा भारतीयों का है। इसके साथ ही कनाडा का सिख धर्म चौथा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। लेकिन क्या आपको पता है कि कनाडा का सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति कौन हैं? आइए जानते हैं: (Photo: Indian Express)
-
कनाडा के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में कई भारतीयों का नाम शामिल है जिसमें से एक बिल मल्होत्रा हैं। बिल कनाडा में सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक हैं। उन्हें काडा के रियल एस्टेट का बदशाह कहा जाता है। (Photo: Bill Malhotra/Insta)
-
बिल मल्होत्रा क्लैरिज होम्स के संस्थापक और सीईओ हैं। क्लैरिज की स्थापना उन्होंने 1986 में की थी। साल 1971 में भारत में जन्में बिल मल्होत्रा ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। (Photo: Bill Malhotra/Insta)
-
जब वो कनाडा गए थे तब उनकी उम्र 22 साल थी। कनाडा में बिल मल्होत्रा ने साल 1977 से 1986 तक ओटावा शहर में एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम किया। (Photo: Bill Malhotra/Insta)
-
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार बिल मल्होत्रा की साल 2024 में कुल नेट वर्थ 2.1 बिलियन डॉलर है। ये रकम करीब 17, 693 करोड़ रुपये के बराबर है। (Photo: Bill Malhotra/Insta)
-
बिल मल्होत्रा की कंपनी क्लैरिज होम्स की आवासीय परियोजनाओं में से क्लैरिज आइकन है जो ओटावा की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई 469 फीट है। (Photo: Bill Malhotra/Insta) (एक रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में 2036 देश की कुल आबादी में अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगी। कनाडा की सत्ता से लेकर अर्थव्यवस्था तक में सिखों का खूब बोलबाला है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश में सिखों की कितनी आबादी है? ये जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)
