-
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक पक्षी के 9 ग्राम पंख की कीमत 10 ग्राम सोने के कीमत से कहीं ज्यादा है। (Wikipedia)
-
इस वक्त सोने की कीमत 74 हजार रुपये के करीब है। लेकिन जिस पक्षी की हम बात कर रहे हैं उसके एक पंख की कीमत 20 लाख रुपये से भी अधिक है। (New Zealand Birds Online)
-
न्यूजीलैंड में इस पक्षी के पंख को नीलामी में 46,521 डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) मिले हैं। ये पंख दुनिया का अब तक का सबसे महंगा पंख है। (@habamoment/Insta)
-
दरअसल, ये पंख हुइया पक्षी का है जो 100 साल से भी ज्यादा समय पहले विलुप्त हो चुके हैं। गोल्ड ब्रोकर के डाटा के अनुसार पंख का वजन करीब 9 ग्राम है। (New Zealand Birds Online)
-
इस पक्षी के पंख को लंबे समय तक हुबहू रखने के लिए नीलामी घर में इसे आर्काइवल पेपर के साथ यूवी-प्रोटेक्टिव ग्लास के पीछे रखा गया था। (New Zealand Birds Online)
-
हुइया पक्षी को आखिरी बार साल 1907 में देखा गया था। हालांकि, 1920 तक भी इसका अस्तित्व बताया जाता है। ऐसे में हुइया पक्षी को विलुप्त हुए 104 साल हो गए हैं। (New Zealand Birds Online)
-
हुइया पक्षी के शरीर पर चमकदार काले रंग के पंख होते थे और इनकी एक लंबी पूंछ के आखिरी में थोड़ा सफेद रंग भी होता था। इस पक्षी की चोंच लंबी होती थी। (New Zealand Birds Online)
-
माओरी मूल निवासियों में हुइया पक्षी का काफी महत्व बताया जाता है। इस पक्षी का उनके गीतों और कहावतों में भी खूब जिक्र मिलता है। इस पक्षी के पंख से बना हेडपीस केवल माओरी के राजाओं को ही पहनने की अनुमति होती थी। (New Zealand Birds Online)