हाल ही रिलीज हुए पद्मावती के ट्रेलर से यही जाहिर होता है कि इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वैसे ही धमाल दिखाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका का लुक पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। लेकिन यहां हम आपको पद्मावती और बाजीराव मस्तानी में 5 समानताओं के बारे में बता रहे हैं। जी हां, इन दोनों फिल्मों में किछ चीजें ऐसी हैं जो एक दूसरे से काफी मिलती जुलती हैं। जानिए वे कौन सी समानताएं हैं जिसे आप बाजीराव मस्तानी में पहले भी देख चुकें और अब वही पद्मावती में देखने को मिलेंगी। -
शूटिंग लुकेशन: जिन-जिन लुकेशंस पर बाजीराव मस्तानी की शूटिंग हुई थी वहीं पद्मावती की शूटिंग की जा रही है। इनमें जयपुर का आमेर किला, शीश महल, पुणे, मुंबई का गोरेगांव, मध्यप्रदेश का खूबसूरत खरगौन जैसे लुकेशंस खास हैं।
-
योद्धाओं का लड़ना: वहीं दूसरी समानता नजर आएगी युद्ध के दौरान। जिस तरह से आपने बाजीराव मस्तानी में कीचड़ में योद्धाओं को लड़ते औरर दौड़ते घोड़े देखे थे ठीक उसी तरह की वाइब्स के साथ आप पद्मावती में ये दृश्य देख पाएंगे।
डॉयलॉगः बाजीराव मस्तानी और पद्मावती दोनों ही फिल्म पीडियड फिल्म हैं। इस प्रकार से दोनों फिल्मों के डायलॉग में कठिन शब्दों का प्रयोग किया गया है। दोनों के डायलॉग सेम टोन का प्रयोग हुआ है। स्पेसली दीपिका उसी अंदाज में डायलॉग बोलेंगी जैसे उन्होंने मस्तानी की भूमिका में बोले थे। वहीं शाहिद की भूमिका बाजीराव से मिलती जुलती दिखाई देगी। -
राजा और रानी के बीच की केमेस्ट्रीः पद्मावती दीपिका ठीक उसी तरह से शाहिद कपूर को टॉपी पहनाएंगी जैसे कि बाजीराव में काशीबाई बनीं प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को पहनाई थी। ये दृश्य भी दोनों फिल्मों में समान होगा।
पिंगा वाइब्सः बाजीराव मस्तानी की तरह पद्मावती में भी आप पिंगा वाइब्स वाला सॉन्ग सुनेंगे। इस फिल्म के सॉन्ग को भी उसी हॉल में उसी डांस फॉर्म में शूट गया गया। -
