प्रियंका चोपड़ा ने पुरुषों की मैगजीन 'ईस्क्वायर' के लिए ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। इस शूट की कुछ फोटोज पब्लिक की गई हैं। एलिजाबेथ ग्रिफिन को दिए इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कई राज खोले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह छोटी थीं, तब उनके पिता उन्हें 'बंदरैला' कहकर बुलाते थे, क्योंकि वह बहुत शरारती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह छोटी थीं तब उनकी हरकतें लड़कियों की तरह बिल्कुल नहीं थीं। बचपन में वह खूब तोड़फोड़ किया करती थीं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने शो 'क्वांटिको' और डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'बेवॉच' में वह ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन और केली रोबैक भी किरदार निभा रहे हैं। -
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह बेवॉच की बड़ी फैन रही हैं। ऐसे में इस पर बनने जा रही फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। प्रियंका ने यह भी स्वीकार किया एक जमाने में वह डेविड हैसेलऑफ को प्यार किया करती थीं।
-
प्रियंका चोपड़ा से इंटरव्यू में जब क्वांटिको की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे वह बेहद खुश हैं, लेकिन घर से दूर रहना उन्हें अखरता है।
-
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एनिमेशन फिल्म 'द जंगल बुक' के हिंदी वर्जन में 'का' नाम के अजगर की आवाज भी डब कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस आवाज वाले हिंदी वर्जन को लॉन्च किया है।
-
प्रियंका चोपड़ा ने 'द जंगल बुक' के हिंदी वर्जन में बहुत ही रहस्यमयी अंदाज में बोल रही हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया। प्रियंका ने लिखा- '@TheJungleBook मेरे बचपन का बहुत ही पसंदीदा हिस्सा रही है और अब मैं इसमें 'का' की आवाज डब कर रही हूं! मजेदार!'