-
नए साल के मौके पर लोग घूमने भी खूब जाते हैं। अगर आप जनवरी में बर्फबारी वाली जगहों पर जाना चाहते हैं इन सात जगहों पर जा सकते हैं। सर्दियों में यहां का नजारा बेहद ही मनमोहक होता है। इस मौसम में पहाड़ से लेकर मैदान तक बर्फ के चादर से ढके नजर आते हैं। (Photo: Unsplash)
-
1- औली
उत्तराखंड में स्थित औली को स्कीइंग की राजधानी कहा जाता है। जनवरी में यहां बर्फ की चादर नजर आती है। यहां पर स्कीइंग के अलावा रोपवे राइड भी कर सकते हैं। पहाड़ों का प्राकृतिक खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी। (Photo: Unsplash) -
2- गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग का नजारा सर्दियों के मौसम में देखने लायक होता है। इस मौसम में यह जगह स्वर्ग से कम नहीं लगती। (Photo: Unsplash) -
3- पहलगाम और सोनमर्ग
जम्मू कश्मीर का पहलगाम और सोनमर्ग की वादियां भी जनवरी में बर्फ के सफेद चादर से ढक जाती हैं। यहां भी घूमने जा सकते हैं। (Photo: Pexels) सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं दुनिया के ये 10 खूबसूरत शहर, कहां-कहां घूमने गए हैं आप? -
4- युमथांग और लाचुंग वैली
बर्फबारी पसंद है तो सिक्किम के लाचुंग और युमथांग वैली घूमने जा सकते हैं। जनवरी के मौसम में यहां खूब बर्फबारी होती है। वादियों देखकर ऐसा लगता है कि सफेद चादर ओढ़े हुए हैं। (Photo: Unsplash) -
5- कुफरी
हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित कुफरी भी जनवरी के मौसम में बर्फबारी देखने जा सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
6- स्पीति वैली
हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली में भी जनवरी में अच्छी बर्फबारी होती है। यहां भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। (Photo: Pexels) -
7- डलहौजी
हिमाचल प्रदेश के डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जनवरी के मौसम में यहां का नजारा बेहद ही मनमोहक होता है। वादी पूरी तरह से बर्फ का चादर ओढ़े नजर आती है। (Photo: Pexels) दुनिया के इन 10 शहरों में घूमने के लिए नहीं खर्च करने पड़ते ज्यादा पैसे, टॉप पर इंडिया का ये शहर