-
नए साल पर कोई केक काटता है तो कई डांस और पार्टी के साथ इसे सेलिब्रेट करता है। लगभग दुनिया के हर देश में नए साल का जश्न मनाया जाता है। कई देश ऐसे हैं जहां नया साल अलग अंदाज में मनाया जाता है। एक देश ऐसा है जहां लोग 31 दिसंबर की रात 12 बजे जब नए साल की शुरुआत होती है तो सेब काटते हैं जिससे वो ये पता करते हैं कि आने वाला पूरा साल उनके लिए कैसा रहेगा। (Photo: Pexels)
-
इसके साथ ही कई और देश हैं जहां पर नया साल थोड़े अलग अंदाज में मनाया जाता है। आइए डालते हैं एक नजर: Photo: Pexels)
-
सेब काटने का रिवाज
यूरोप के चेक गणराज्य देश में सेब काटकर नया साल मनाने के रिवाज है। नए साल के मौके पर लोग सेब को दो हिस्सों में काट देते हैं। अगर सेब के बीच में तारे का आकार है तो नया साल में कुछ अच्छा होगा और सकारात्मक रहने वाला है। वहीं, अगर सेब का बीच क्रॉस के आकार का है तो ये साल मुश्किल भरा हो सकता है। (Photo: Pexels) -
किस करने की प्रथा
जर्मनी में लोग आधी रात को एक दूसरे को किस करके न्यू ईयर मनाते हैं। जर्मनी में ये परंपरा चौथी सदी से चली आ रही है। Photo: Pexels) New Year Quotes and Shayari: नए साल पर पार्टनर, फैमिली और दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत शायरी और प्रेरणादायक कोट्स -
यहां लोग कुर्सी पर क्यों कूदते हैं?
डेनमार्क के लोग रात में 12 बजे यानी नए साल के मौके पर कुर्सी से छलांग लगाते हैं। यहां के लोगों के बीच ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन जितना उछल कूद करेंगे पूरा साल उतना ही पॉजिटिव एनर्जी से भरा होगा और निगेटिव एनर्जी दूर रहेगी। Photo: Pexels) -
यहां के लोगों के लिए 12 अंगूर होता है लकी
स्पेन और इंडोनेशिया में लोग आने वाले नए साल में सब अच्छा हो इसके लिए अंगूर खाते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से पूरे साल परेशानियां दूर रहती हैं। लोग रात में 12 बजे से पहले 12 अंगूर खाते हैं। Photo: Pexels) -
समुद्र किनारे करते हैं पूजा
ब्राजील के लोग नए साल का जश्न समुद्र किनारे मनाते हैं। ब्राजील में इस दिन लहरों के बीच जाकर मस्ती करने के साथ ही समुद्र की देवी येमोजा की पूजा करने का रिवाज है। Photo: Pexels) -
पानी फेंकर कर दूर करते हैं नकारात्मक ऊर्जा
31 दिसंबर की रात क्यूबा में लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और फिर सड़क पर एक बाल्टी गंदा पानी फेंकते हैं। लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से पिछले साल जीवन में आई बुरी किस्मत, दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और आने वाला साल खुशियों से भरा होगा। Photo: Freepik) -
खाली बैग लेकर घूमने की परंपरा
लैटिन अमेरिका में नए साल के मौके पर लोग आधी रात को खाली सूटकेस लेकर सड़कों पर घूमने निकल जाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने नए साल में यात्रा करने का अवसर मिलेगा। Photo: Pexels) New Year Cake Designs 2025: अपनी न्यू ईयर पार्टी को बनाएं यादगार, नए साल के केक के लिए यहा से लें बेस्ट डिजाइन आइडियाज
